Happy Christmas 2021: दोस्तों और परिजनों को इन मैसेज के जरिए दें मैरी क्रिसमस की बधाई
Happy Christmas 2021: दोस्तों और परिजनों को इन मैसेज के जरिए दें मैरी क्रिसमस की बधाई
नई दिल्ली, 24 दिसंबर: दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस की धूम होगी। पूरे दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाएगा। मान्यता के मुताबिक 25 दिसंबर के दिन ही ईसा मसीह का जन्म हुआ था। ईसा मसीह का जन्म बैथलहम में मैरी और जोसेफ के घर हुआ था। पहली बार 25 दिसंबर को ही जीसस का जन्मदिन मनाया गया था। इस दिन को क्रिसमस-डे भी कहा जाता है। क्रिसमस-डे कहने का एक कारण ये भी है कि रोमन लोग विंटर सोल्सटाइस के दौरान 25 दिसंबर को सूर्य के जन्म के रूप में मनाते थे। जीसस के जन्म की खुशी में दुनियाभर में क्रिसमस मनाई जाती है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। विश्व के लगभग हर देशों में इस दिन छुट्टी होती है। तो इस क्रिसमस दिवस को आप भी अपनों को इन मैसेज और शायरी के जरिए बधाई दें।

- देवदूत बनके कोई आएगा, सारी आशाएं तुम्हारी, पूरी करके जाएगा, क्रिसमस के इस शुभ दिन पर, तौफे खुशियों के दे जाएगा!
-ना कार्ड भेज रहा हूं,ना कोई फूल भेज रहा हूं, सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको, क्रिसमस और नव वर्ष की, शुभकामनाएं भेज रहा हूं।
- खुशियां ही खुशियां हो चारों ओर, गम का अंधेरा हो कोसों दूर, आपके परिवार को मिले खुशियां भरपूर, क्रिसमस पर बरसे नूर।
- आपकी आंखों में सजे हो जो भी सपने, और दिल में छुपी हो जो भी अभिलाषाएं, ये क्रिसमस का पर्व उन्हें सच कर जाएं,आप के लिए हैं हमारी यही शुभकामानाएं।
-खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते, सदा खुशियां हो तुम्हारे रास्ते, हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे कुछ इस तरह, खुशबू फूल का साथ निभाए जिस तरह! क्रिसमस की बधाईयां
- लो आ गया जिसका था इंतजार, सब मिल के बोलो मेरे यार, दिसंबर है लाया क्रिसमस बहार, मुबारक हो तुमको क्रिसमस मेरे यार।
-इस क्रिसमस आपका जीवन क्रिसमस ट्री की तरह, हरा भरा और भविष्य तारों की तरह चमचमाता रहे!
- दोस्तों से हर लम्हे में क्रिसमस है, दोस्ती की ये दुनिया दीवानी है, दोस्तों के बिना जिंदगी बेकार है, दोस्तों से ही तो जिंदगी में बहार है। मैरी क्रिसमस।
-रब ऐसी क्रिसमस बार-बार लाए,क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाए, सांता क्लॉज से हर दिन मिलवाएं, और हर दिन आप नए-नए तौफे पाएं! हैप्पी क्रिसमस।












Click it and Unblock the Notifications