मर्सिडीज की नई 2.35 करोड़ की कार की क्या है खासियत, क्यों है इतनी महंगी
Mercedes-AMG SL 55 Roadster Features: जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज ने भारत में अपनी कार ''मर्सिडीज एएमजी एसएल 55 रोडस्टर'' को लॉन्च कर दिया है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इस कार को 22 जून को भारत भर में लॉन्च की है।
मर्सिडीज एएमजी एसएल 55 रोडस्टर कार की कीमत भारत में एक्स शोरूम प्राइस 2.35 करोड़ रुपये से शुरू होती है। इस कार की डिजाइन, लुक, फीचर्ज, इंजन, स्पीड सबकुछ कमाल का है।

Mercedes-AMG SL 55 Roadster: आइए जानें इसकी खासियत
1. मर्सिडीज एएमजी एसएल 55 रोडस्टर, कंपनी की सबसे एडवांस्ड लग्जरी कारों में से एक है। मर्सिडीज एएमजी एसएल 55 रोडस्टर 4.7 मीटर लंबी, 1.9 मीटर चौड़ी, 1.35 मीटर ऊंची है। व्हीलबेस 2.7 मीटर का है।
2. मर्सिडीज एएमजी एसएल 55 रोडस्टर आपको 8 कलर में मिलेगी। जो इस प्रकार हैं... सेलेनाइट ग्रे, अल्पाइन ग्रे, मोन्जा ग्रे मैग्नो, ओपलाइट व्हाइट ब्राइट, ओब्सीडियन ब्लैक, स्पेक्ट्रल ब्लू मैग्नो, पैटागोनिया रेड ब्राइट और हाइपर ब्लू। इसके अलावा इसी में से तीन कलर में रूफ ऑप्शन भी है।
3. लुक और एक्सटीरियर की बात करें तो कार में 20 इंच के अलॉय व्हील्ज लगे हैं। कार में लार्ज पैनामेरिकाना फ्रंट ग्रिल, क्वॉड एग्जॉस्ट, एंगुलर एलईडी हेडलाइट, भारी रेक वाली विंडस्क्रीन भी लगी है।

4. मर्सिडीज एएमजी एसएल 55 रोडस्टर में ट्रिपल-लेयर फैब्रिक रूफ है। इसको खोलने या बंद करने में सिर्फ 16 सेकेंड का वक्त लगता है। इस कार में रियर एक्सल स्टीयरिंग भी है।
5. कार की स्पीड की बात की जाए तो इसे आप 37 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से चला सकते हैं। कार में 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। कंपनी का दावा है कि ये कार सिर्फ 3.9 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड ले सकती है।
6. मर्सिडीज एएमजी एसएल 55 रोडस्टर का इंजन बहुत ही पावरफुल है। इसमें 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन है। जो 476 एचपी की मैक्सिमम पावर और 700 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जनरेट कर सकता है।

7. मर्सिडीज एएमजी एसएल 55 रोडस्टर के केबिन के अंदर 11.9 इंच की वर्टिकली ओरिएंटेड टचस्क्रीन लगाई गई है। इसमें बर्मेस्टर साउंड सिस्टम भी है।
8. कार में सिग्नेचर पैनामेरिकाना रेडिएटर ग्रिल भी है, जिसके किनारे तेज स्वेप्टबैक एलईडी हेडलैंप हैं।
9. मर्सिडीज एएमजी एसएल 55 रोडस्टर के अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कार्बन फाइबर इंसर्ट्स, एंबिएंट लाइटिंग सिस्टम और एचयूडी भी मौजूद है। वहीं इसके केबिन में कई एएमजी-स्पेसिफिक इंसर्ट भी हैं।
10. मर्सिडीज एएमजी एसएल 55 रोडस्टर के इंटीरियर में अपहोल्स्ट्री ऑप्शन भी है।












Click it and Unblock the Notifications