तमिलनाडु: चीनी राष्ट्रपति को डिनर में परोसी गईं ये डिश, देखें पूरा मेन्यू
Recommended Video
चेन्नई।

पहले कोर्स में परोसी गईं ये डिश
शी जिनपिंग गुंडी के आईटीसी ग्रांड चोला होटल में ठहरे हुए हैं। वहां उनके लिए खास ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था की गई है। शाम में पीएम मोदी की ओर से दिए गए डिनर में राष्ट्रपति जिनपिंग को अधिकतर नॉन वेज व्यंजन परोसे गए। राष्ट्रपति जिनपिंग को फाइव कोर्स मील परोसा गया। सबसे पहले टमाटर का सूप (थक्कली रसम) से डिनर की शुरुआत हुई। दूसरे कोर्स में मालाबार लोवस्टर, कोरी केंपू, मटन उलर्थीयाडु परोसा गया।
अंत में परोसी गईं ये डिश
तीसरे कोर्स में कारुवेल्लाई मीन वरुवल, तंजौर कोझि करी, येराची गेट्टी कोझामबु, बीटरूट गॉनगुरा चॉप, पचा सुनदकई अरिचा कोझामबु, अराचु बिट्टा संभर, ममसम बिरियानी, भारतीय रोटी परोसी गई। चौथे कोर्स में अदा प्रधामन, कवानरासी हलवा और मुक्कानी आईसक्रीम परोसी गई। सबसे अंत में चाय/कॉफी/मसाला चाय की व्यवस्था की गई।वहीं वेज मेन्यू में कीरई वडा, बेबीकॉर्न कुरुमिलगा, पनीर घी रोस्ट, कडलाई कुरुमा, पूसनिकई मोरे करी जैसी डिश परोसी गईं।
ब्रेकफास्ट में हो सकते हैं ये व्यंजन
शी जिनपिंग को दिया जाने वाला ब्रेकफास्ट भी खास होगा। उन्हें इसमें तमिल व्यंजन दिए जाएंगे। इसमें डोसा, इडली, वड़ा, सांभर, चटनी, वेन पोंगल, इडियप्पम और वड़ा करी होगी। इसके साथ ही एक शेफ भी शी जिनपिंग को यहां के पारंपरिक व्यंजनों के बारे में जानकारी देगा।












Click it and Unblock the Notifications