टीचर की गर्दन काट सिर को हाथ में लेकर दौड़ता रहा शख्स, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस की गिरफ्त में

रांची। झारखंड में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है।खापरसाई में प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका की शख्स ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे युवक ने शिक्षिका का सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को हाथों में लेकर दौड़ता रहा। पुलिस को उस आरोपी तक पहुंचने में 4 घंटे लगे। हत्यारा हाथ में महिला टीचर की गर्दन लेकर आगे-आगे भागता रहा और पुलिस उसे पकड़ने के लिए पीछे-पीछे भागती रही। 4 घंटे तक ये भागा-दौड़ी का खेल चला तब जाकर हत्यारा पुलिस के हाथ लगा।

 Mentally challenged man beheads teacher in Jharkhand: Police

जानकारी के मुताबिक हत्यारा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वो स्कूल के सामने ही रहता है। मंगलवार को 38 साल की सुकुरू हेस्सा हमेशा की तरह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थीं। वो 2016 से यहां शिक्षिका के तौर पर नियुक्ति थीं। मृतका का घर स्कूल से काफी दूर था,इसलिए वो आरोपी हरि हेंब्रम के घर पर एक कमरा लेकर किराए पर रहती थी। लेकिन 4 महीने पहले ही उन्होंने मकान बदल दिया और स्कूल के अध्यक्ष के घर किराए पर रहने लगी। इसी बात से आरोपी नाराज था। उसने इससे पहले भी शिक्षिका के साथ मारपीट की थी। जिसे लेकर शिक्षिका ने प्रधान से शिकायत भी की थी। मंगलवार को एक बार फिर से वो स्कूल आया और उसने शिक्षिता को स्कूल से बाहर बुलाया। जैसी वो स्कूल से बाहर आई आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी शिक्षिका की गर्दन हाथ में लेकर भागता रहा। उसने महिलाओं वाले कपड़े पहने थे। उसे देखकर वो मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है, लेकिन उसके विक्षिप्त होने और मानसिक रोग का इलाज कराने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है और कहा कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त नहीं है। पुलिस से बचने के लिए वो ऐसा नाटक कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+