कर्नाटक के महाबलेश्वर मंदिर ने लागू किया ड्रेस कोड, जींस पैंट पर प्रतिबंध
बेंगलुरु। कर्नाटक में गोकर्ण के महाबलेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के जींस पैंट, पायजामा और बरमूडा शॉर्ट्स पहन कर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर प्रशासन के नियमों के मुताबिक, अब पुरुष श्रद्धालु सिर्फ धोती में जबकि महिलाएं सलवार सूट और साड़ी में ही मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकेंगी। महाबलेश्बर पहला मंदिर नहीं है जहां पर ड्रेस कोड लागू किया गया है। इससे पहले पश्चिम महाराष्ट्र देवस्थान समिति ने नवरात्रि पर्व से पहले श्रद्धालुओं से अपील की थी कि पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर में प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन के लिए आते समय छोटे कपड़े पहनकर ना आएं।

गोकर्ण मंदिर के पास रामचंद्रपुरा मठ के पूर्व प्रशासक जी के हेगड़े ने इस आदेश पर कहा कि, ड्रेस कोड का आदेश अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि,गोकर्ण आने वाले लोगों को ऐसे नियम परेशान करेंगे क्योंकि यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। उन्होंने कहा कि, इससे पहले ड्रेस कोड केवल पुरुषों के लिए था कि उन्हें शर्ट पहनने और स्नान के बिना मंदिर में प्रवेश नहीं निषेध था। लेकिन महिलाओं के लिए कोई भी ड्रेस कोड नहीं था।
हेगड़े ने कहा कि भक्तों और मंदिर पुजारियों के साथ चर्चा करके ड्रेस कोड पेश किया जाना चाहिए था, जो सालों से इन परंपराओं को निभा रहे थे। गौरतलब है कि इस मंदिर का निर्माण चौथी सदी में कदंब राजवंश के मयूर शर्मा ने कराया था। सूत्रों ने बताया कि इसी तरह का प्रतिबंध हम्पी के विरुपाक्ष मंदिर में भी है। यह सातवीं सदी का मंदिर है।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications