6 लाख उधार लिए, महिला ने वापस मांगे तो पति को भेज दी आपत्तिजनक तस्वीर
शॉर्ट हेडलाइन
गुरुग्राम। महिला ने गहने बेचकर 6 लाख रुपए जुटाए। वह अपनी बहन के पति के साथ मिलकर एक प्लॉट खरीदना चाहती थीं। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के नंगला जेवर के रहने वाले मुकेश कुमार से महिला की मुलाकात हुई। जान-पहचान बढ़ने लगी तो मुकेश का महिला के घर आना-जाना भी बढ़ गया। मुकेश ने एक दिन महिला से कहा कि वह काफी परेशानी में है और उसे 6 लाख रुपए की जरूरत है। महिला ने भरोसा करके उसे वही पैसे दे दिए जो उन्होंने प्लॉट खरीदने के लिए रखे थे। अब मुकेश पैसे नहीं लौटा रहा है, जब पैसे मांगे तो महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें उनके पति को भेज दीं।

धोखे से खींच लीं आपत्तिजनक तस्वीरें
आपत्तिजनक फोटो खींचकर पति को भेजने और शरीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने के संबंध में गुरुग्राम के महिला थाने (वेस्ट) में केस दर्ज कराया गया है। महिला का आरोप है कि मुकेश उसे जान से मारने की धमकी के साथ ही तस्वीर वायरल करने की भी धमकी दे रहा है। महिला का आरोप है कि मुकेश ने किसी दिन धोखे से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं और वह इन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसा नहीं लौटा रहा है।

न पैसे दे रहा, न प्लॉट दिला रहा
गुरुग्राम सेक्टर 10 में रहने वाली महिला का कहना है कि मुकेश ने प्लॉट खरीदने में उनकी मदद का भरोसा दिया था, लेकिन अब वह न तो पैसे लौटा रहा है और प्लॉट दिला रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में कुछ सामने आने के बाद भी पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

तस्वीरों के चलते घर में हो गया तनाव
इस पूरे मामले में मुकेश कुमार पर महिला ने कई आरोप लगाए हैं। आरोपी ने न केवल पैसा ले लिया बल्कि आपत्तिजनक तस्वीरों के चलते महिला के घर की शांति भी भंग हो गई है। आरोपी ने महिला के पति को तस्वीर भेजी है और वह इन्हें वायरल करने की भी धमकी दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications