अब्दुल कलाम के नाराज भतीजे सलीम ने भाजपा से दिया इस्तीफा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिवंगत भूतपूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के भतीजे एपीजे सलीम ने भारतीय जनता पार्टी से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सलीम इस बात से नाराज थे कि सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति को मिले सरकारी बंगले को स्मारक बनाने से इनकार कर दिया था।

आपको बताते चलें कि सलीम भी लंबे अरसे तक डॉ. कलाम के साथ उक्त बंगले में रह चुके हैं। वह सितंबर में पूर्व राष्ट्रपति के निधन के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे। सलीम ने यह कहते हुए पार्टी छोड़ दी है कि बीजेपी देश की जनता की मांग को पूरा करने में विफल रही है।












Click it and Unblock the Notifications