'लग रहा बुध नहीं, दिल्ली ही सूर्य के सबसे पास है', राजधानी में पारा 49 डिग्री पहुंचते ही आई मीम्स की बाढ़

नई दिल्ली, 16 मई: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक गर्मी का कहर जारी है। रविवार को राजधानी दिल्ली में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, जहां पारा 49 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके अलावा गर्म और शुष्क पछुआ हवा की वजह से लू ने भी जमकर कहर बरपाया। वैसे तो वैज्ञानिक दिल्ली के मौसम को लेकर चिंता जता रहे, लेकिन रिकॉर्ड टूटने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

लोग ले रहे मजे

लोग ले रहे मजे

प्रशांत नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर सौरमंडल का ग्राफिक्स शेयर किया। वैसे तो बुध ग्रह सूर्य के सबसे पास है, लेकिन ग्राफिक्स में दिल्ली को सूर्य के सबसे पास दिखाया गया। इस पर लोगों ने कमेंट करके खूब मजे लिए। एक दूसरे शख्स ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे राजस्थान जाने का बहुत मन था, लेकिन दिल्ली की गर्मी ने मुझे रेगिस्तान की गर्मी का फील करा दिया। अब मेरा राजस्थान वाला प्लान कैंसिल।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में बदलेगा मौसम, मिलेगी भीषण गर्मी से राहत | वनइंडिया हिंदी
    'दिल्ली वालों ने सूर्य देवता को किया नाराज'

    'दिल्ली वालों ने सूर्य देवता को किया नाराज'

    एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा कि लग रहा दिल्ली वालों ने सूर्य देवता को नाराज कर दिया है, जिस वजह से उनका सारा कहर दिल्ली पर ही बरस रहा। दिल्ली वालों को सूर्य देवता को खुश करने के लिए पूजा करनी चाहिए। वहीं शाबिक नाम के यूजर ने विवाह मूवी का मीम शेयर करते हुए लिखा कि 'ये लीजिए जल आपको बहुत गर्मी लग रही होगी'।

    कहां कितना रहा तापमान?

    कहां कितना रहा तापमान?

    वहीं दिल्ली के तापमान की बात करें तो रविवार को मुंगेशपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा, वहां पर पारा 49.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा नजफगढ़ में 49.1, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 48.2, आया नगर में 46.8, जफरपुर में 47.5, पीतमपुरा में 47.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 48.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+