राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सांसद ई अहमद को पड़ा दिल का दौरा

केरल के मल्लपुरम से मुस्लिम लीग के सांसद ई अहमद की तबीयत उस वक्त खराब हो गई, जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बजट सत्र की शुरूआत के दौरान अभिभाषण दे रहे थे।

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की शुरूआत मंगलवार को हुई। हालांकि इस दौरान सांसद ई अहमद की तबीयत खराब हो गई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के दौरान ई अहमद को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि मुस्लिम लीग से सांसद ई अहमद यूपीए सरकार के दौरान रेल राज्य मंत्री थे।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सांसद ई अहमद को पड़ा दिल का दौरा

अहमद को संसद के नजदीक डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि केरल के कन्रूर में जन्में ई अहमद मल्लपुरम से सांसद हैं। अहमद 1967-91 तक पांच पर केरल विधानसभा में विधायक रहे। वर्ष 1981-83 तक कन्नूर म्यूनिसिपल कारपोरेशन के अध्यक्ष रहे अहमद साल 1982-87 तक केरल सरकार में उद्योग मंत्री रहे। वर्ष 1991 में पहली बार लोकसभा के लिए चुनकर आए अहमद ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

7 बार से हैं सांसद

अहमद, पहली बार 10 वीं लोकसभा में चुने गए थे। उसके बाद अहमद ने 2014 के आम चुनाव में सातवीं बार लोकसभा का चुनाव जीता था। साल 2009 से 11 तक वो यूपीए सरकार में रेल राज्य मंत्री भी रहे। संसदीय जीवन में आने के बाद अहमद, तमाम संसदीय कमेटियों के सदस्य और अध्यक्ष थे। यूपीए सरकार के दौरान 2004 से 2009 तक वो विदेश राज्य मंत्री भी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+