मणिपुर में शांति के लिए बड़ा कदम, मैतेई-कुकी और नागा नेता पहली बार करेंगे बातचीत, दिल्ली में होगी बैठक
Manipur Violence News: मणिपुर में फैले अशांत महौल को बदलने के लिए बड़ी पहल की गई है। हिंसा की आग में झुलसे रहे पूर्वोत्तर राज्य को लेकर राजधानी दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। पहली बार एक साथ मैतेई, कुकी और नगा विधायक बीतचीत की टेबल पर बैठेंगे। यह बैठक 15 अक्टूबर को दिल्ली में होगी।
मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए 15 अक्टूबर को तीन समुदाय के विधायक पहली बार दिल्ली में अहम बैठक करने जा रहे हैं। पहली बार मणिपुर में हिंसा के हालात के बाद यह बैठक होने जा रही है। जानकारी के अनुसार गृह-मंत्रालय की देखरेख में यह मीटिंग आयोजित की गई है।

3 मई, 2023 को भड़के हिंसक संकट के बाद से मणिपुर के हालातों को लेकर ऐसा पहली बार है। जब एक साथ मैतेई, कुकी और नगा विधायक एक टेबल पर आएंगे। मैतेई और कुकी विधायक और प्रतिनिधि मंगलवार को नागा विधायकों और नेताओं के साथ पहली बार मिलने वाले हैं।
गृह मंत्रालय करवा रहा बातचीत
गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित यह वार्ता मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में होने की जानकारी मिली है। यह कदम कुकी और मैतेई प्रतिनिधियों के बीच पहली सीधी चर्चा को दर्शाता है, जो दो समुदायों के बीच संवाद को सुविधाजनक बनाने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
चर्चा का उद्देश्य स्थायी संकट का समाधान खोजना और क्षेत्र में शांति बहाल करना है। सूत्रों के अनुसार भाग लेने वाले मैतेई विधायकों और मंत्रियों में थोंगम बिस्वजीत, स्पीकर थोकचोम सत्यब्रत, थोउनाओजम बसंतकुमार, खोंगबंतबाम इबोमचा, डॉ. सपम रंजन, थोकचोम राधे-श्याम और टोंगब्रम रॉबिन्ड्रो शामिल हैं।
अब तक 250 से ज्यादा लोगों की गई जान
कुकी समुदाय का प्रतिनिधित्व लेटपाओ हाओकिप, पाओलियनलाल हाओकिप, हाओखोलेट किपगेन और अन्य लोग करेंगे। सूत्रों ने बताया कि वार्ता में भाग लेने वाले नागा विधायकों और मंत्रियों में अवांगबो न्यूमई, एल. दिखो और राम मुइवा शामिल हैं। बता दें कि मणिपुर में रूक-रूक कर हिंसा हो रही है,जिसमें अब तक जान चली गई है। 2023 से अब तक हिंसा की वजह से 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications