मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी भी अब ED के रडार पर, घोटाले में शामिल होने के मिले सबूत
मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी भी अब ED के रडार पर, घोटाले में शामिल होने के मिले सबूत
नई दिल्ली, 11 जून: भगोड़े हीरा कारोबारी और पीएनबी घोटाले का मास्टरमाइंड मेहुल चौकसी को एक और बड़ा झटका लगा है। मेहुल चौकसी की पत्नी प्रीति चोकसी जो इन घोटालों से अब तक दूर थी, अब वह भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति चोकसी भी मेहुल चौकसी के घोटाले में शामिल थीं दस्तावेज से कम से कम तीन संपत्तियों के बारे में खुलास हुआ है। मेहुल चोकसी पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। उसे भारत लाने की कवायद तेज हो गई है। एंटीगुआ से लापता होने के बाद डोमिनिका कोर्ट ने भी उसे अवैध अप्रवासी घोषित कर दिया है।

Recommended Video
2013 में खोली गई दुबई में 3 ऑफशोर कंपनियां
दस्तावेजों के मुताबिक 2013 में प्रीति चोकसी ने डायोन लिली नाम के शख्स से मुलाकात की थी, जो यूएई में गीतांजलि जेम्स में कर्मचारी थी। इसी के सहारे 2013 में प्रीति चोकसी ने सीडी शाह और असिस्टेंट नेहा शिंदे से मुलाकात की। जिसके बाद तीन ऑफशोर कंपनियों को खोलने का फैसला हुआ। दुबई की इन तीन कंपनियों के नाम हैं- चारिंग क्रॉस होल्डिंग्स लिमिटेड, कोलिंडेल होल्डिंग्स और हिलिंगटन होल्डिंग्स।
प्रीति चौकसी मालिकाना हक को लेकर शक के घेरे में
बताया जा रहा है कि इन तीनों कंपनियों में से हिलिंगटन होल्डिंग्स में प्रीति का मालिकाना हक है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति चौकसी इस कंपनी में अल्टीमेट बेनिफिशियल ओनर थीं। जिसके लेकर वह सवालों के घेरे में आ गई हैं। इन तीनों फर्मों में सीडी शाह की कंपनी मैग्नस कंसल्टेंसी द्वारा नामित निदेशक प्रदान किए गए थे। दस्तावेजों में कहा गया है कि तीनों कंपनियां मेहुल चोकसी के लाभकारी हित के लिए काम कर रही थीं। कंपनियों को 391.48 करोड़ रुपये की अपराध की आय का प्रत्यक्ष लाभार्थी था।
2014 में मोटी रकम हुई ट्रांसफर
रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि 9 नवंबर, 2014 को एशियन डायमंड्स एंड ज्वैलरी एफजेडई से हिलिंगटन होल्डिंग्स कंपनी के अकाउंट में लगभग 1.2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। जिस कंपनी से ये पैसा ट्रांसफर किया गया था वह यूएई में स्थित गीतांजलि समूह की कंपनी थी। जांच में सामने आए दस्तावेज में प्रीति के नाम पर पैसों का ट्रांसफर पाया गया है। खबर के मुताबिक दस्तावेजों पर प्रीति चोकसी के सिग्नेचर भी हैं। गोल्डहॉक की दुबई में तीन अचल संपत्तियां थीं, जिनका कुल क्षेत्रफल 5123.08 वर्ग फुट है, जिसका मूल्य 22.54 करोड़ रुपये है। ये अचल संपत्तियां डिमिनिको डीएमसीसी के तहत पंजीकृत थीं और अभी भी उसी कंपनी के नाम पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications