Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नेटफ्लिक्स के खिलाफ मेहुल चोकसी की याचिका पर सुनवाई 6 नवम्बर तक टली

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बैड ब्वॉय बिलिनेयर्स खिलाफ भगोड़े बिजनेसमैन मेहुल चोकसी की याचिका पर सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट ने 6 नवम्बर तक के लिए टाल दी है। मेहुल चोकसी ने नेटफ्लिक्स की सीरीज में खुद को दिखाए जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने बैड ब्वॉय बिलिनेयर्स नाम की सीरीज बनाई है। इस सीरीज में मेहुल चोकसी के बारे में भी दिखाया गया है।

Mehul Choksi

इसके कंटेंट पर आपत्ति जताते हुए मेहुल चोकसी ने इसे प्रसारित होने से रोकने की अपील की है जिस पर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट 6 नवम्बर की अगली तारीख दी है। चोकसी का कहना है कि सीरीज को रिलीज से पहले उसे दिखाया जाना चाहिए ताकि कोई भी गलत बात न दिखाई जा सके। इससे पहले सिंगल बेंच ने मेहुल की याचिका खारिज कर दी थी जिसे डिवीजन बेंच में चुनौती दी गई है। नेटफ्लिक्स ने याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि ये सीरीज नीरव मोदी के बारे में है। इसमें मेहुल चोकसी के बारें में बहुत ही छोटे फुटेज का इस्तेमाल किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+