Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mehul Choksi Net Worth: करोड़ों की संपत्ति का मालिक है मेहुल चोकसी, नेट वर्थ जानकार उड़ जाएंगे होश

Mehul Choksi Net Worth: PNB घोटाले का नाम सामने आते ही जिस चेहरे की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वह है भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी। कभी हीरे की दुनिया का बड़ा कारोबारी, जिसके शो-रूम दुनिया के कई देशों में फैले थे, आज कानून के शिकंजे में फंसा हुआ है।

बेल्जियम पुलिस द्वारा की गई उसकी गिरफ्तारी ने न सिर्फ भारत में हलचल बढ़ा दी है, बल्कि वर्षों से अटकी जांच में नई जान फूंक दी है। करोड़ों की चमक-दमक से घिरे चोकसी का सफर अचानक आरोपों, जांचों और भागदौड़ में बदल गया, और अब इस गिरफ्तारी के बाद उम्मीद है कि सच की सभी परतें तेजी से खुल सकेंगी।

Mehul Choksi Net Worth

इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि सालों से चल रही जांच और अदालत की कार्यवाही अब तेज होगी। चोकसी की गिरफ्तारी उन निवेशकों और बैंक अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है जो इस घोटाले में न्याय की उम्मीद लगाए बैठे थे।

कभी था करोड़ों का साम्राज्य

मेहुल चोकसी का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। एक समय था जब उसकी कुल संपत्ति ₹20,000 करोड़ से भी अधिक थी। वह देश के सबसे बड़े हीरा कारोबारियों में गिना जाता था। उसकी कंपनी गीतांजलि जेम्स के शो-रूम दुनिया के कई देशों में थे। हीरे के व्यापार की दुनिया में उसका नाम तेजी से बड़ा हुआ, और वह लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाला एक मशहूर कारोबारी बन गया।

50 करोड़ की कंपनी से 20,000 करोड़ तक

जब चोकसी ने गीतांजलि जेम्स का काम संभाला, तब कंपनी का टर्नओवर सिर्फ ₹50 करोड़ था। लेकिन कुछ ही सालों में उसने कारोबार को अमेरिका, दुबई और कई देशों तक फैला दिया। 2006 में उसने अमेरिका की कंपनी सैम्युअल ज्वेलर्स के साथ करार किया, जिसके बाद उसकी पहुंच 111 स्टोर्स तक हो गई। इस विस्तार से गीतांजलि ग्रुप तेजी से बढ़ा और चोकसी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

जल्दी अमीर बनने की चाह और गलत रास्ते

रिपोर्ट्स बताती हैं कि चोकसी ने तेजी से पैसा कमाने की कोशिश में कई नियमों की अनदेखी कर दी। कहा जाता है कि उसने हीरों की गुणवत्ता में समझौता किया और बैंकों से लोन लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब सामने आया कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से उसने अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर ₹13,500 करोड़ की धोखाधड़ी की। यह भारत के इतिहास के सबसे बड़े बैंक घोटालों में से एक है।

संपत्ति जब्त, कंपनी बंद, कारोबारी हुआ कंगाल

घोटाले के सामने आने के बाद ED और CBI ने मेहुल चोकसी की कई संपत्तियां जब्त कर लीं। उसकी कंपनियों पर ताला लग गया और उसके कारोबार की दुनिया बिखर गई। एक इंटरव्यू में चोकसी ने खुद कहा था कि भारत छोड़ते समय उसके पास ₹20,000 करोड़ की संपत्ति थी, लेकिन आज वह लगभग दिवालिया हो चुका है। उसकी लाइफस्टाइल, बिजनेस नेटवर्क और आर्थिक ताकत-सब कुछ खत्म हो गया।

2,565.9 करोड़ की संपत्ति की नीलामी को मंजूरी

मुंबई की एक विशेष अदालत ने हाल ही में ₹2,565.9 करोड़ की संपत्ति को बेचने की मंजूरी दी है। इसमें मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद की प्रॉपर्टीज शामिल हैं। इस नीलामी से बैंक और एजेंसियों को कुछ नुकसान की भरपाई की उम्मीद है। गिरफ्तारी के बाद उसकी सेहत को लेकर भी चर्चा बढ़ गई है, क्योंकि वह कई बार प्रत्यर्पण से बचने के लिए बीमारी का हवाला देता रहा है।

Disclaimer: शेयर बाजार से जुड़े किसी भी निवेश या खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सलाह नहीं देता। बाजार से जुड़े फैसले लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से परामर्श करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+