Mehul Choksi Bollywood connection: मेहुल चोकसी का बॉलीवुड कनेक्शन क्या है? ऐश्वर्या, प्रियंका ने किया प्रचार!
Mehul Choksi Bollywood connection: 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक ऋण घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया। बेल्जियम पुलिस ने यह कार्रवाई भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर की। इस बीच, इस घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बहुत कम लोगों को पता है कि चोकसी का बॉलीवुड से भी गहरा संबंध था। कभी फेमस सुपरस्टार अभिनेत्रियों ने इनके ब्रांड का प्रचार किया था। आइए जानते हैं उनका फिल्मों क्या है कनेक्शन...
मेहुल अपार सम्पत्ति का मालिक था। उन्होंने हीरे के व्यापार से बहुत सारा धन अर्जित कर लिया था। उनकी संपत्ति बहुत अधिक थी, लेकिन पंजाब नेशनल बैंक घोटाले ने उन्हें शून्य कर दिया। आज न केवल उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं, बल्कि वे ट्रायल का भी सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है, जिसके कारण वे इस समय सदमे में हैं।

ऐश्वर्या, प्रियंका और कंगना ने भी किया था ब्रांड का प्रचार
मेहुल चोकसी का बॉलीवुड से गहरा कनेक्शन है। इनकी कंपनी, गीतांजलि ग्रुप, ने अपने आभूषण ब्रांड्स अस्मी, गिली, माया, नक्षत्र और आना के प्रचार के लिए कई प्रमुख बॉलीवुड सितारों को ब्रांड एंबेसडर बनाया था। सुपरस्टार अभिनेत्रियों जैसे- प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, ऐश्वर्या राय बच्चन, बिपाशा बसु और कंगना रनौत ने इनके ब्रांड का प्रचार किया था। इनके द्वारा विज्ञापन करने से कंपनी की ब्रांड पहचान काफी मजबूत हो गई थी।
बॉलीवुड फिल्म 'फाइल नंबर 323' के लिए निर्माताओं और अभिनेता सुनील शेट्टी पर नोटिस
मेहुल चोकसी ने फिल्म 'फाइल नंबर 323' के लिए निर्माताओं और अभिनेता सुनील शेट्टी को कानूनी नोटिस भेजा था। ऐसा कहा जाता है कि यह फिल्म विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के जीवन पर आधारित है और इसमे कथित तौर पर उनके घोटालों को दिखाया गया है। इसपर मेहुल चौकसी के वकील ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके मुवक्किल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अदालत में अभी तक कोई फैसला नहीं आया है।
फिल्म 'फाइल नंबर 323' की कहानी क्या है?
कुछ रिपोर्टस के अनुसार ये फिल्म कथित तौर पर विजय माल्या, नीरव मोदी, और मेहुल चोकसी जैसे भारतीय बैंकिंग घोटालों से जुड़े भगोड़े बिजनेसमेन पर आधारित है। ये फिल्म इन तीनों की ज़िंदगी, उनके द्वारा किए गए कथित घोटाले, और कैसे वे देश छोड़कर भागे इन सब चीजों को दिखाती है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ईडी अधिकारी के रोल में दिख सकते हैं, जो इन मामलों की तहकीकात करता है। ऐसा माना जा रहा है कि अन्नू कपूर संभवतः विजय माल्या या नीरव मोदी जैसे किरादार का रोल निभा सकते हैं। अन्य किरदारों को भी शामिल किया जाएगा जो ईडी अफसरों, बैंकरों और पॉलिटिकल लिंक्स को दर्शाते हैं। हालांकि, अभी इसका रूप रेखा कैसा है इसकी स्पष्ट जानकारी फिल्म आने का बाद ही पता चलेगा।
मेहुल चोकसी ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है
फिल्म 'फाइल नंबर 323' को लेकर मेहुल चोकसी ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि फिल्म उनकी छवि को बिना कोर्ट के फैसला आए ही खराब कर रही है। उन्होंने मांग की कि फिल्म को रिलीज़ होने से पहले उन्हें पूरी स्क्रिप्ट दिखाई जाए। बता दे कि बॉलीवुड में पहले भी ऐसे मामले में फिल्म बन चुके हैं। 1992 में बनी फिल्म "स्कैम" हर्षद मेहता की कहानी को दिखाती है जो शेयर मार्केट स्कैम में फंसे थे।
यह भी पढ़ें- Mehul Choksi Arrested: भगोड़ा मेहुल चोकसी हुआ गिरफ्तार, जानिए कौन-कौन से आरोप और मुकदमे हैं?
कंगना रनौत और बिपाशा बसु ने मेहुल चौकसी पर लगाएं थे आरोप
बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेत्रियों ने भी मेहुल चौकसी पर आरोप थे। कंगना रनौत ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने 2016 में गीतांजली ग्रुप के ब्रांड 'नक्षत्र' के लिए विज्ञापन किया था, लेकिन कंपनी ने उन्हें उनकी पूरी फीस का भुगतान नहीं किया। जबकि बिपाशा बसु ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने गीतांजली ग्रुप के ब्रांड 'गिली' के लिए विज्ञापन किया था। लेकिन अनुबंध समाप्त होने के बाद भी कंपनी ने उनकी तस्वीरों का अवैध रूप से उपयोग जारी रखा। इसके वजह से उन्हें अन्य ज्वेलरी ब्रांड्स के साथ अनुबंध करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications