Mehul Choksi Arrested: भारत की दूसरी कामयाबी! भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में अरेस्ट, कब होगा प्रत्यर्पण?
Mehul Choksi Arrested: 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में वांछित हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारतीय जांच एजेंसियों CBI और ED के अनुरोध पर की गई है। चोकसी 2018 से फरार था और बेल्जियम में इलाज के बहाने रह रहा था।
मेहुल चोकसी (Mehul Choksi News) और उसका भतीजा नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से धोखाधड़ी कर 13,500 करोड़ रुपये का घोटाला करने के आरोपी हैं। दोनों पर झूठे लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) के जरिए बड़ी रकम विदेशी बैंकों से लेने का आरोप है। चोकसी ने गीतांजलि जेम्स नाम (Gitanjali Gems) से कंपनियां चला रखी थीं, और इस घोटाले के बाद वो पहले एंटीगुआ भाग गया और फिर बेल्जियम में 'एफ रेजीडेंसी कार्ड' के जरिए रहने लगा।

Mehul Choksi Arrested in Belgium: बेल्जियम में कैसे मिला ठिकाना?
चोकसी ने बेल्जियम के अधिकारियों को झूठे दस्तावेज दिए, जिसमें उसने अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता छुपाई। उसने झूठी जानकारी देकर रेजीडेंसी कार्ड हासिल किया, ताकि भारत में प्रत्यर्पण से बच सके। उसकी पत्नी प्रीति चोकसी बेल्जियम की नागरिक हैं, जिससे उसे वहां स्थायी निवास लेने में मदद मिली। खबर है कि चोकसी कैंसर इलाज के नाम पर स्विट्जरलैंड जाने की योजना भी बना रहा था।
Who is Mehul Choksi: कौन है मेहुल चोकसी?
मेहुल चोकसी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड का मालिक रहा है, जो देशभर में फैली एक बड़ी जूलरी कंपनी थी। लेकिन उसकी असली पहचान तब सामने आई जब पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाला सुर्खियों में आया। कारोबारी, धोखाधड़ी मामले में वांछित हैं और उन्हें 15 नवंबर, 2023 को बेल्जियम में निवास की अनुमति दी गई थी। 13,500 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में कथित संलिप्तता के लिए भारत में वांछित मेहुल चोकसी बेल्जियम जाने से पहले एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था। धोखाधड़ी केस में उसका भांजा नीरव मोदी दोनों मुख्य आरोपी पाए गए।
Mehul Choksi India Extradition Process: अब क्या होगा? भारत ला पाना कितना आसान या मुश्किल?
भारत ने पहले ही मुंबई की अदालत से चोकसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट और भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) की कार्रवाई शुरू कर रखी है। अब भारत को चोकसी को प्रत्यर्पित कराने के लिए बेल्जियम से आधिकारिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बेल्जियम की सरकार और न्याय विभाग इस मामले को 'अत्यधिक गंभीरता' से देख रहे हैं।
Mehul Choksi Charges: मेहुल चोकसी पर क्या हैं आरोप?
- आरोप है कि इसने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) जारी करवाए, जिसके जरिए विदेशों से क्रेडिट हासिल की गई, लेकिन कभी पैसे वापस नहीं किए गए। जांच एजेंसियों के मुताबिक, ये पूरा घोटाला धीरे-धीरे करके वर्षों तक चलता रहा, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।
- 2018 में जब ये मामला सार्वजनिक हुआ, उसी से पहले मेहुल चोकसी देश छोड़कर भाग गया। उसने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी। भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की कोशिशें भी कीं, लेकिन मामला लगातार कानूनी पेचीदगियों में उलझता गया।
- इस बीच, 2021 में एक चौंकाने वाला मोड़ आया जब मेहुल चोकसी डोमिनिका में पकड़ा गया, और खबर आई कि वह वहां से क्यूबा भागने की फिराक में था। हालांकि, उसने दावा किया कि उसे अगवा किया गया था और जबरन डोमिनिका लाया गया, लेकिन उसकी ये कहानी जरा भी पक्की नहीं लगती।
- भारत सरकार ने उसके खिलाफ ED और CBI के जरिए कई केस दर्ज किए हैं। उसकी करोड़ों की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। उसे आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है, लेकिन अभी तक उसका भारत लौटना संभव नहीं हो पाया है।
Where is Nirav Modi: नीरव मोदी कहां है?
चोकसी का भतीजा नीरव मोदी इस वक्त लंदन की जेल में बंद है। वह भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है, और उसकी जमानत कई बार खारिज हो चुकी है। 2019 में नीरव मोदी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था, जबकि चोकसी के खिलाफ कार्रवाई अब तेज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications