ITC के साथ काम करता था ISIS मेहदी मसरूर बिस्वास
कोलकाता/बेंगलुरु। मेहदी मसरूर कौन है यह तो हर कोई जानता है लेकिन सब यह जानने को बेकरार थे कि आखिर वह कौन सी कंपनी है जिसके साथ मेहदी काम करता था।

देश में बड़े-बड़े होटलों की श्रंखला चलाने वाली मशहूर कंपनी आईटीसी के साथ मेहदी जुड़ा हुआ था। इस पूरे वाकये के सामने आने के बाद आईटीसी की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है।
इस प्रेस रिलीज में आईटीसी ने कहा है कि वह @shammiwitness इस ट्विटर हैंडल को ऑपरेट करने वाले शख्स मेही से जुड़ी सभी जानकारियों को बैंगलारे पुलिस को मुहैया कराने में मदद करेगी।
कोलकाता में आईटीसी लिमिटेड के कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन के वाइस प्रेसीडेंट नजीब आरिफ की ओर से इस रिलीज में कहा गया है कि उन्होंने बेंगलुरु पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी थी कि वह हमारे साथ काम करता था। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के तुरंत बाद ही दी गई थी। कंपनी ने जांच में सहयोग का भरोसा दिलाया है।
आईटीसी कैंपस प्लेसमेंट के लिए कई टेक्निकल और मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट का दौरा करती है। इन्हीं कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत मेहदी का सेलेक्शन करीब दो वर्ष पहले आईटीसी ने किया था। जब कैंडीडेट के पास किसी भी तरह का वर्क एक्सपीरियंस नहीं होता है तो कंपनी उसके एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की मदद से उसकी पूरी पड़ताल कराती है।
आईटीसी के मुताबिक ऑफिस नेटवर्क के जरिए मेहदी किसी भी तरह से एक्सटर्नल सोशल मीडिया को एक्सेस नहीं कर सकता था। इस बीच बेंगलुरु पुलिस की ओर से उसे सात दिन की हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications