जम्मू कश्मीर से AFSPA हटाने का ये सही वक्त नहीं है, आर्मी का काउंटर FIR जायज: महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने कहा 'जम्मू कश्मीर की समस्या के समाधान को कोई रास्ता है तो वो मुफ्ती साहब का विजन है
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विवादित सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफ्सपा) के मुद्दे पर बात करते हुए कहा है कि ये अफ्सपा हटाने के लिए सही वक्त नहीं है। वहीं महबूबा मुफ्ती ने शोपियां की घटना के बाद आर्मी की तरफ से किए गए काउंटर एफआईआर को सही ठहराया है। जम्मू कश्मीर की सीएम ने कहा कि हमें दोनों पक्षों की बातों पर गौर करना होगा। वहीं जम्मू-कश्मीर की भूतपूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शोपियां में नागरिकों की हत्या के मामले की जांच स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को सौंपने को कहा है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा 'जम्मू कश्मीर की समस्या के समाधान को कोई रास्ता है तो वो मुफ्ती साहब का विजन है। आप यहां के तमाम रास्तों को खोल दो। लोगों को आने जाने दो क्योंकि हम कहते हैं पीओके भी हमारी रियासत का हिस्सा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इसमे क्या दिक्कत है ' इस कश्मीर और उस कश्मीर(पीओके) के लोग आपस में मिले जुलें। टूरिज्म की बात हो।'
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना की कथित गोलीबारी में हुई दो युवकों की मौत का मामला और तूल पकड़ता दिख रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से एफआईआर के बाद सेना ने जवाबी रुख अपनाया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से सेना पर एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अब सेना ने भी जवाब में काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि 27 जनवरी को सेना ने 27 जनवरी को पत्थर फेंक रही भीड़ पर गोलीबारी की थी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं आज एक और की मौत हो गई। सेना ने दावा किया कि हमलावर हुई भीड़ के हाथों जवानों के घायल होने के बाद आत्म रक्षा के लिए गोलीबारी की थी।












Click it and Unblock the Notifications