मुझे एक बार फिर गैरकानूनी तरीके से घर में नजबंद किया गया: महबूबा मुफ्ती

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खुद को हिरासत में लिए जाने को गैरकानूनी बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे एक बार फिर से गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले लिया गया है। पिछले दो दिनों से जम्मू कश्मीर प्रशासन मुझे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं दे रही है। वहीद उर रहमान का परिवार पुलवामा में है। उन्हें फर्जी आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां तक कि मेरी बेटी को भी घर में ही नजरबंद कर दिया गया है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir : Mehbooba Mufti ने कथित तौर पर हिरासत में लेने का लगाया आरोप | वनइंडिया हिंदी
    mufti

    महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर लिखा भाजपा के मंत्री और उनकी कठपुतलियों को कहीं भी जाने की इजजात है, लेकिन इन लोगों को सिर्फ मुझसे ही सुरक्षा में दिक्कत हो रही है। वहीं महबूबा मुफ्ती की बेटी ने फोन पर मीडिया को इस बात की जानकारी दी कि उन्हें और उनकी मां को घर में नजरबंद कर दिया गया है। दोनों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। बता दें कि आज महबूबा मुफ्ती पुलवामा के दौरे पर जाने वाली थीं लेकिन उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से वह पुलवामा नहीं जा पाएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+