महबूबा मुफ्ती की PM मोदी और पाकिस्तान से अपील- आपस में दोस्ती करो

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को सुधारने की वकालत की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान से अपील करते हुए कहा, 'सरहद पार पाकिस्तान को भी मैं गुजारिश करती हूं, अपने मुल्क के वजीर-ए-आजम को भी गुजारिश करती हूं, जम्मू कश्मीर के लोगों को इस दलदल से निकालने के लिए, हमारे जवानों की हिफाजत के लिए, आपस में सुलह करो, बातचीत करो, दोस्ती करो।'

महबूबा के बयान से एक दिन पहले हुआ आंतकी हमला

महबूबा के बयान से एक दिन पहले हुआ आंतकी हमला

महबूबा मुफ्ती का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही बारामुला जिले के सोपोर में चार पुलिसकर्मी आतंकियों द्वारा किए गए एक आईडी विस्फोट में शहीद हो गए। इस घटना में 2 नागरिक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इससे पहले आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के ट्रेनिंग कैंप पर रविवार की सुबह (31 दिसंबर 2017) करीब दो बजे हमला कर दिया था।

पी चिंदबरम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

पी चिंदबरम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

इससे पहले यूपीए कार्यकाल में गृह मंत्री रहे पी चिंदबरम ने रविवार को कश्मीर में हो रहे आंतकी घटनाओं के मोदी सरकार पर निशाना साधा। चिदंबरम ने एक ट्वीट में जम्मू और कश्मीर में साल 2014 से लेकर अब तक हुए आतंकी घटनाओं का एक आकड़ा भी दिया है। जिसके अनुसार साल 2014 में 28 नागरिक, 110 आतंकी मारे गए और सुरक्षा बलों के 47 जवान शहीद हुए। साल 2015 में 17 नागरिक, 108 आतंकी मारे गए और सुरक्षा बलों के 108 जवान शहीद हुए। साल 2016 में 15 नागरिक , 150 आतंकी मारे गए और सुरक्षा बलों के 82 जवान शहीद हुए। वहीं साल 2017 में 40 नागरिक, 206 आतंकी मारे गए और सुरक्षाबलों के 75 जवान शहीद हुए। ये आंकड़े 14 दिसबंर 2017 तक के हैं।

बातचीत के समर्थन में चिंदबरम

बातचीत के समर्थन में चिंदबरम

चिंदबरम ने कहा कि राज्य के मुद्दे पर राजनीतिक समाधान खोजने के लिए लगातार काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभी भी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। मैं बातचीत के फैसले पर सहमत हूं। लेकिन कुछ और कदम उठाए जाने चाहिए। बात दें कि जम्मू कश्मीर में इस वक्त महबूबा मुफ्ती की अगुआई में पीडीपी और भाजपा गठबंधन की सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+