भगवा जर्सी को महबूबा मुफ्ती ने बताया टीम इंडिया की हार की वजह तो लोगों ने लगाई सोशल मीडिया पर क्लास

Recommended Video

    World Cup 2019 : Mehbooba Mufti blames ORANGE Jersey for India's defeat against ENG | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को पहली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के लिए जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने टीम इंडिया की नई जर्सी को जिम्मेदार ठहराया है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ नारंगी और नीले रंग की जर्सी पहनी थी, जिसे मुफ्ती ने हार की वजह बताया है। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके कहा कि आप चाहे मुझे अंधविश्वासी कहें, लेकिन मैं कहूंगी कि नई जर्सी ने विश्वकप में टीम इंडिया के विजय अभियान को रोक दिया है।

    पाकिस्तान के लोग कर रहे भारत का समर्थन

    पाकिस्तान के लोग कर रहे भारत का समर्थन

    इससे पहले महसूबा मुफ्ती ने मैच के शुरू होने से पहले कहा था कि पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं। चलो कम से कम क्रिकेट के बहाने, दोनों देश एक ही बात चाहते हैं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। मैच में रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया था, बावजूद इसके टीम का मिडल ऑर्डर कुछ खास नहीं कर सका, जिसके चलते टीम इंडिया को विश्वकप में पहली हार का सामना करना पड़ा था।

    लोगों ने जमकर साधा निशाना

    जिस तरह से महबूबा मुफ्ती ने नई जर्सी को इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार की वजह बताया, उसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मुफ्ती को जमकर निशाने पर लिया। एक यूजर ने लिखा कि बहन तुम्हारे रंग वाली जर्सी को सब कूट रहे हैं, देख लो साउथ अफ्रीका हो या पाकिस्तान। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि तब तो तुम्हें पाकिस्तानीओ को बोलना चाहिए की हरे रंग की जर्सी छोड दे क्योंकि वो लगातार हार रहे है। सेफ्रन की चिंता तुम मत करो वो तो वर्ल्डकप लेकर आयेगा इस बार,, ओके! पाकिस्तानी मेहबूबा

    भारत जानबूझकर हारा

    एक अन्य यूजर ने लिखा कि अरे भगवा जर्सी की वजह से नहीं बल्कि पाकिस्तान की फंसी पडी थी इसलिए इंडिया हारा..तुमको समझ नहीं आएगा पाक प्रेमिका, हम समझ गये तू रहने दे?? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये इस जर्सी का ही कमाल है जिसको पहन के हमारी टीम ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया , हम आपको अंधविश्वासी नही कहैंगे ,हाँ दर्द हुआ है आपको पाकिस्तान के बाहर होने से हमारी पूरी सहानुभूति है आपके प्रति ..!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+