नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के चुनावी नतीजों के बाद कुमार विश्वास ने साधा 'AAP' पर निशाना
नई दिल्लीः कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। शनिवार को नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों के परिणामों के बाद कुमार ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। कुमार विश्वास का कहना है कि नॉर्थ ईस्ट में आप' को वहां पर एक भी सीट नहीं मिली है बल्कि एक राज्य में उसे नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा, 'अपने असुरक्षाग्रस्त वैचारिक पतन पर विचार करने की अपेक्षा मतदान व मतगणना की प्रक्रियाओं पर प्रश्न खड़े करने वाले नवपतित आंदोलनकारियों को जनता ईवीएम की बजाए उंगलियों पर गिनने योग्य वोट दे रही है।'
बता दें, नॉर्थ ईस्ट में हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। नगालैंड और मेघालय में जनता ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी को नकार दिया है। इन राज्यों में 'आप' को बेहद कम वोट मिले हैं।
हर मुद्दे पर बोलने वाली आम आदमी पार्टी इस हार पर कोई बयान नहीं आया है। इस हार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
आम आदमा पार्टी ने आठ जनवरी को घोषणा की थी कि वो मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 35 पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले दिसंबर में नगालैंड में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।
बता दें, पंजाब विधानसभा चुनाव, दिल्ली नगर निगम और यूपी चुनाव के बाद ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था। पार्टी ने कई दिनों तक ईवीएम का मुद्दा उठाया। उस दौरान भी कुमार विश्वास ने कहा था कि आप को ईवीएम पर निशाना साधने की बजाए अपनी हार के कारणों की विवेचना करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव: जानिए किस सीट पर कौन जीता












Click it and Unblock the Notifications