Meghalaya election 2023: 'मोदी तेरा कमल खिलेगा', PM ने कांग्रेस की 'कब्र' पर वाले बयान पर किया तीखा हमला
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग जिन्हें देश ने नकारा है वे उदासी में डूबे हुए हैं। जो अब कह रहे हैं 'मोदी तेरी कब्र खोदी जाएगी' लेकिन देश की जनता कह रही है कि 'मोदी तेरा कमल खिलेगा'।

PM Modi hit Congress On Modi Teri Kabra Khudegi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मेघालय की राजधानी शिलांग में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने पवन खेड़ा की "मोदी तेरी कब खुदेगी" टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', लेकिन देश की जनता कह रही है 'मोदी तेरा कमल खिलेगा'।
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग जिन्हें देश ने नकारा है वे उदासी में डूबे हुए हैं। जो अब कह रहे हैं 'मोदी तेरी कब्र खोदी जाएगी' लेकिन देश की जनता कह रही है कि 'मोदी तेरा कमल खिलेगा'। देश की जनता ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी।
पीएम मोदी ने कहा कि देश का हर कोना कह रहा है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा।
Recommended Video

चुनावी रैली के संबोधन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेघालय के शिलांग में एक रोड शो किया। भाजपा मेघालय के अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में शुक्रवार को पश्चिमी मेघालय के तुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे राज्य के तीन स्वतंत्रता सेनानियों- यू तिरोट सिंग, यू कियांग नांगबाह और पा तोगन संगमा को भी पुष्पांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें- G20 की बैठक में कोरोना के दुष्परिणामों पर बोले PM मोदी, भारतीय उपभोक्ता और निर्माताओं को बताया आशावादी












Click it and Unblock the Notifications