मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की मांग, 'AFSPA को किया जाए निरस्त'

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की मांग, 'AFSPA को किया जाए निरस्त'

नई दिल्ली, 06 दिसंबर: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोमवार (06 दिसंबर) को सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) को निरस्त करने की मांग की है। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने एक ट्वीट में लिखा, "AFSPA को निरस्त किया जाना चाहिए।" मुख्यमंत्री कोनराड संगमा नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष हैं, जो एनडीए का हिस्सा है। कोनराड संगमा की टिप्पणी वैसे वक्त आई है, जब सुरक्षबलों की गोली से 14 नागरिकों और एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई थी।

Conrad Sangma

नागालैंड के मोन जिले में शनिवार (04 दिसंबर) को सुरक्षा अधिकारियों ने "गलत पहचान" के मामले में एक पिकअप वैन पर गोलियां चला दीं, जिसमें छह नागरिकों की मौत हो गई। ऑपरेशन और बाद में सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़पों में शनिवार को 13 नागरिक मारे गए।

रविवार (05 दिसंबर) को अधिकारियों ने कहा कि गुस्साए ग्रामीणों की एक बड़ी भीड़ मोन शहर में इकट्ठी हुई थी और तोड़फोड़ करते हुए असम राइफल्स के शिविर तक मार्च किया। सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की, जिसमें एक और नागरिक की मौत हो गई।

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने रविवार (05 दिसंबर) को कहा कि मोन ओटिंग गांव में लोगों की मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने ट्वीट किया, ''शोकग्रस्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शांति बहाल करने की प्रार्थना करता हूं।''

सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 पूरे नागालैंड, असम, मणिपुर (इंफाल के सात विधानसभा क्षेत्रों को छोड़कर) और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रभावी है। इसे 2018 में मेघालय से वापस ले लिया गया था। सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम यानी AFSPA अशांत क्षेत्रों में तैनात सेना और केंद्रीय बलों को कानून के उल्लंघन में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को मारने, गिरफ्तारी और बिना वारंट के किसी के भी परिसर की तलाशी लेने का अधिकार है। इसके अलावा इन्हें केंद्र की मंजूरी के बिना अभियोजन और कानूनी मुकदमों से बलों को कवर प्रदान करने की शक्ति भी है। इसे 2018 में मेघालय से वापस ले लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+