मेघालय में अचानक 8 मंत्रियों ने क्यों छोड़ा पद? BJP के भी एक मंत्री ने दिया इस्तीफा
Meghalaya Ministers Resign: मेघालय में सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की बीजेपी गठबंधन वाली सरकार में 12 में से आठ मंत्रियों ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। इनमें एनपीपी, यूडीपी, एचएसपीडीपी और बीजेपी के मंत्री शामिल हैं।
मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकार में यह कदम कैबिनेट फेरबदल से पहले उठाया गया है।राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि इस घटनाक्रम से न सिर्फ सत्ता समीकरण बदलेंगे, बल्कि विभिन्न दलों के बीच संतुलन साधने की कोशिशें भी स्पष्ट दिख रही हैं।

मंत्रियों ने क्यों दिया इस्तीफा?
मेघालय में मंत्रियों ने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि कैबिनेट फेरबदल से पहले नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की जरूरत थी। राज्य में कुल 12 मंत्री हो सकते हैं और वर्तमान में आठ मंत्रियों ने अपनी जगह खाली कर दी ताकि नए नेताओं को अवसर मिल सके। इसका उद्देश्य केवल नए सदस्यों को शामिल करना ही नहीं, बल्कि गठबंधन में संतुलन बनाए रखना भी है। विभिन्न दलों और तबकों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया। इस तरह, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की सरकार मजबूत बनी रहेगी और गठबंधन में किसी प्रकार का असंतोष नहीं रहेगा।
इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा दिया
- एनपीपी (NPP) के मंत्री: अम्पारीन लिंगदोह, कॉमिंगोन यम्बोन, रक्कम ए. संगमा, अबू ताहिर मंडल।
- यूडीपी (UDP) के मंत्री: पॉल लिंगदोह, किरमेन शायला।
- एचएसपीडीपी (HSPDP) के मंत्री: शकलियार वारजरी।
- बीजेपी (BJP) के मंत्री: ए एल हेक।
किस-किस को कैबिनेट में मिल सकती है जगह
सूत्रों के अनुसार, एनपीपी के विधायक वैलादमिकी शायला, सोस्थनीस सोहतुन, ब्रेनिंग ए. संगमा और टिमोथी डी शिरा मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इसके अलावा यूडीपी प्रमुख मेतबाह लिंगदोह और पूर्व मंत्री लखमेन रिम्बुई भी शपथ ले सकते हैं। एचएसपीडीपी के मेथोडियस दखार शकलियार वारजरी की जगह लेंगे, जबकि बीजेपी के सनबोर शुल्लई ए एल हेक की जगह मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। नए मंत्रियों को आज शाम पांच बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।
ये भी पढ़ें: Konrad Sangma: कभी विपक्ष के नेता रहे तो कभी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, अब लगातार दूसरी बार CM बने कोनराड संगमा
मेघालय विधानसभा की मौजूदा स्थिति
मेघालय में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) के पास 51 सीटें हैं। इसमें एनपीपी 33, यूडीपी 12, बीजेपी 2 और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 2 सीटें रखती हैं। इसके अलावा, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के पास 5 और वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी (VPP) के पास 4 सीटें हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य गठबंधन में संतुलन बनाए रखना और सभी दलों और तबकों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें: Conrad Sangma: क्रिकेट- संगीत का है शौक, पत्नी है डॉक्टर, जानिए 45 साल के कॉनराड संगमा की खास बातें












Click it and Unblock the Notifications