Conrad Sangma: क्रिकेट- संगीत का है शौक, पत्नी है डॉक्टर, जानिए 45 साल के कॉनराड संगमा की खास बातें
कॉनराड संगमा मेघालय के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं, उन्होंने बहुत कम समय में राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया है, वो दूसरी बार मेघालय की कमान संभालने जा रहे हैं।

Conrad Sangma Profile: पूर्वोत्तर में एक बार फिर से भाजपा ने कमाल किया है लेकिन मेघालय में सरकार बनाने को लेकर लगातार पेंच फंसा हुआ था क्योंकि यहां पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। हालांकि कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) इस बार के चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन बहुमत के आंकड़ें से वो थोड़ा पीछे रह गई। आपको बता दें कि इस बार मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसके चुनावी नतीजे 2 मार्च को आए हैं।

एनपीपी को 26 सीटें मिली है
इस बार के चुनाव में एनपीपी को 26 सीटें मिली है, जबकि यूनाइडेट डेमोक्रेटिक पार्टी के खातें में 11 सीटें आई हैं। तो वहीं भाजपा को 2, कांग्रेस को 5 और TMC को 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।
तेज दिमाग के मालिक संगमा ने उठाया ये कदम
जिसके बाद कॉनराड संगमा के सामने सरकार बनाने की समस्या पैदा हो गई थी लेकिन तेज दिमाग के मालिक संगमा ने इसमें जरा भी विलंब नहीं किया औऱ उन्होंने तुरंत भाजपा से समर्थन मांगा और बीजेपी ने 'हां' कर दी, जिसके बाद एक बार फिर से एनपीपी और भाजपा मेघालय में सरकार बनाने जा रही है।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)
45 साल के संगमा को नई सोच का मालिक माना जाता है, राजनीति की बारीकियां उन्होंने बचपन से ही सीखी हैं क्योंकि उनके पिता पीए संगमा कांग्रेस के दिग्गज नेता थे लेकिन सोनिया गांधी के विदेशी मूल वाले मुद्दे पर वो शरद पवार के साथ कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में चले गए थे लेकिन ये साथ ज्यादा दिन चला नहीं और बाद में उन्होंने नेशनल पीपुल्स पार्टी का गठन किया, वो कांग्रेस का सशक्त पूर्वोत्तर का चेहरा हुआ करते थे और नौ बार सांसद चुने गए थे, उन्होंने स्पीकर का भी पद संभाला था।

Pennsylvania University से की पढ़ाई
लेकिन नई पार्टी बनाने के बाद पीए संगमा के साथ उनके बेटे कॉनराड संगमा चुनावी रैलियों और सभाओं में नजर आने लगे। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बिजनेसमैन के रूप में की थी। संगमा की स्कूली शिक्षा तो दिल्ली से हुई लेकिन उन्होंने Pennsylvania विवि से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है।
अपना बिजनेस शुरू किया था
और विदेश से लौटने के बााद उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया था लेकिन अपने पिता के बाद उनके ऊपर पार्टी की जिम्मेदारी आ गई और वो उसमें पूरी तरह से रम गए।

मेघालय के लोकप्रिय नेता
और बहुत ही कम वर्षों में वो मेघालय के लोकप्रिय नेता बन गए, उन्हें बिजनेस और राजनीति के अलावा म्यूजिक और क्रिकेट का भी बड़ा शौक है, वो बहुत अच्छा गिटार बजाते हैं, कॉलेज के दिनों में उनका अपना एक म्यूजिक बैंड भी हुआ करता था।
क्रिकेट संघ के अध्यक्ष
वो राज्य क्रिकेट संघ केअध्यक्ष हैं और क्रिकेट समेत सभी खेलों में खासी रूचि रखते हैं। हिंदी,अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा को बहुत अच्छी तरह से बोलने वाले कॉनराड संगमा पहली बार 2018 में मुख्यमंत्री बने थे और इस बार वो दूसरी बार सीएम की कुर्सी संभालने जा रहे हैं।

संगमा ने की है डॉक्टर मेहताब चांदी
साल 2009 में कॉनराड संगमा ने डॉक्टर मेहताब चांदी से शादी की थी, उनकी दो छोटी बेटियां हैं, अब चूंकि संगमा राजनीति का बड़ा नाम बन गए हैं तो उनका बिजनेस उनकी पत्नी संभालती हैं, जिसका खुलासा खुद मेहताब ने इंडियाटूडे के कानक्लेव 2022 में किया था।
बहन अगाथा सांसद हैं
संगमा के तीन और भाई-बहन हैं। संगमा के भाई जेम्स विधायक और बहन अगाथा सांसद हैं, जबकि दूसरी बहन क्रिस्टिना राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।
Recommended Video

-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications