मेघायल के उग्रवादी संगठन HNLC पर केंद्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध

।नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मेघालय के उग्रवादी संगठन हिनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल Hynniewtrep National Liberation Council (HNLC) पर पाबंदी लगा दी है। सरकार ने संगठन से जुड़े सभी गुटों, संगठनों को गैर कानून करार दिया है और इनपर पाबंदी लगा दी है। गृह मंत्रालय की ओर से इस बाबत एक नोटिफिकेशन जारी करके इसकी जानकारी दी गई है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह संगठन लोगों को बंधक बनाकर उनसे फिरौती की मांग करता है, साथ ही तमाम उग्रवादी संगठनों के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता है। यही नहीं यह संगठन बांग्लादेश में अपने कैंप चलाता है ताकि वह अपने काडर को प्रशिक्षित कर सके।

meghalaya

केंद्र सरकार ने इस संगठन की गतिविधियों को देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा माना है। अगर इसपर तत्काल रूप से प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो यह अपने आप को फिर से संगठित करके फिर से हथियारबंद कर लेगा, अपने संगठन को बढ़ाएगा, जिससे आम लोगों की जान को खतरा बढ़ेगा। नोटिफिकेशन में संगठन द्वारा हाल में किए गए अपराधों का भी जिक्र किया गया है। संगठन ने 1 जनवरी 2015 से 31 जुलाई 2019 के बीच चार घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस दौरान संगठन के 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके पास चार हथियार भी बरामद किए गए हैं, जबकि 14 लोगों ने आत्मसमर्पण किया। इससे पहले इस संगठन पर 15 नवंबर 2000 पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन बाद में यह पाबंदी हटा ली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+