मेघालय सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की 1.5 ₹ प्रति लीटर की बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 24 अगस्त: मेघालय कैबिनेट ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल पर कर की नई दरों को मंजूरी दे दी। मेघालय सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 1.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। हाल ही में असम सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की अपनी दरों में संशोधन किया है। कैबिनेट ने इस बढ़ोत्तरी पर कहा कि, मूल्य अंतर का लाभ उठाने के लिए सरकार ने अपनी दरों में संशोधन किया है।

Meghalaya approved new rates of tax on petrol & diesel Conrad Sangma

बैठक के बाद इसकी जानकारी देते हुए कराधान मंत्री जेम्स संगमा ने कहा कि, आज पेट्रोल पर टैक्स की मौजूदा दर 13.5% या 11 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। इस बैठक में इसे संशोधित कर 13.5% या 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। सरकार ने पेट्रोल पर प्रति लीटर1.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की है।

वहीं डीजल पर अभी तक टैक्स 5% या 4 रुपये प्रति लीटर था। इसे संशोधित कर 5% या 5.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। कैबिनेट ने डीजल के दामों में भी 1.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। मंत्री ने कहा कि बिरनीहाट में खुदरा बिक्री मूल्य (आरएसपी) की दर अभी 95.10 रुपये है। मंत्री ने कहा कि असम और मेघालय के बीच 1.92 रुपये का अंतर होगा। Fuel Rates: कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी, क्या कम हुए पेट्रोल-डीजल के रेट? चेक करें यहां

उन्होंने कहा कि अब बिरनीहाट में पेट्रोल की नई कीमतें 95.10 और शिलांग में 96.83 होंगी। इसी तरह बिरनीहाट में डीजल की कीमत 83.50 रुपये और शिलांग में 84.72 रुपये होने जा रही है। संगमा ने आगे कहा कि हमारे कर ढांचे में बढ़ोतरी और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बावजूद हम अभी भी एक राज्य के रूप में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के मामले में पूरे देश में सबसे सस्ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+