मेघालय: कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक टीएमसी में शामिल, पूर्व सीएम संगमा भी गए
मेघालय में कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम मुकुल संगमा समेत 12 विधायक टीएमसी में शामिल
शिलॉन्ग, 24 नवंबर: पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकुल संगमा समेत 12 विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बुघृधवार देर शाम से जानकारी सामने आई है। मुकुल संगमा समेत ये 12 विधायक काफी समय से कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे थे। राहुल गांधी से भी इनकी बात हुई थी लेकिन कांग्रेस इनको मनाने में नाकाम रही और सभी ने पार्टी छोड़ टीएमसी में जाने का फैसला लिया। मुकुल संगमा वहां कांग्रेस का मुख्य चेहरा हैं, ऐसे में उनका और दूसरे 11 विधायकों का टीएमसी में जाना निश्चित ही कांग्रेस के लिए ये एक झटका है।

Recommended Video
टीएमसी सूत्रों की ओर से कहा गया है कि कांग्रेस के मुकुल संगमा सहित कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक उनकी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद टीएमसी मेघालय में प्रमुख विपक्षी दल बन गई है। कांग्रेस के दो तिहाई से ज्यादा विधायकों ने एक साथ टीएमसी में शामिल होने का फैसला लिया है, इसीलिए उनके खिलाफ दल बदल कानून के तहत कार्रवाई नहीं हो सकेगी। अब टीएमसी ही मेघालय में कांग्रेस की जगह मुख्य विपक्षी दल होगा। पार्टी की ओर से कहा गया है कि इसको लेकर विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिख दिया है।
मेघालय विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकुल संगमा की कांग्रेस आलाकमान के साथ काफी समय से बन नहीं रही थी। संगमा विंसेंट एच पाला को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के भी खिलाफ थे। जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ समय में टीएमसी की ओरसे प्रशांत किशोर के साथ उनकी कई बार बातचीत हुई। वहीं ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी उनसे मिले थे।
बता दें कि मेघालय में 2018 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। 60 सीटों वाली विधानसभा में किसी दल को बहुमत नहीं मिला था। राज्य में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने बीजेपी और दूसरे दलों की की मदद से सरकार बनाई थी। कांग्रेस यहां सबसा बड़ा दल बनकर उभरा था लेकिन उसको विपक्ष में बैठना पड़ा था।
ममता बनर्जी बंगाल के बाहर पार्टी को बढ़ाने में क्या केजरीवाल जैसी गलती कर रही हैं?
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications