Mega pre poll survey: कर्नाटक में 140 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है कांग्रेस, जानिए भाजपा का हाल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को अब महज 12 दिन शेष बचे हैं। वहीं शुक्रवार को मेगा प्री पोल सर्वे ने कर्नाटक चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल केे परिणाम घोषित किए है, जिसमें जानिए कांग्रेस और भाजपा को कितने सीटों मिल रही है।

Karnataka

कर्नाटक विधान सभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होंंगे। अब जब मतदान को महज 12 दिन बाकी बचे हैं तो कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर Mega pre poll survey ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी आसानी से बहुमत की सरकार बनाती नजर आ रही है। वहीं सत्‍ता पर काबिज भाजपा का कैसा रहेगा हाल आइए जानते हैं।

Mega pre poll survey

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले मेगा पोल सर्वे में कांग्रेस को 134 से 140 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। यानी कांग्रेस आसनी से कर्नाटक में बहुमत की सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा पार कर जाएगी।

वहीं कर्नाटक में सत्‍ता संभाल रही भारतीय जनता पार्टी के लिए ये सर्वे काफी निराशाजनक परिणाम दिखा रहा है, इस सर्वे के अनुसार भाजापा को 57 से 65 सीटों पर जीत हासिल होने का अनुमान जताया गया है।

वहींं कर्नाटक की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी जतना दल एस यानी कुमार स्‍वामी की जेडीएस को सीटों पर बड़ा नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जेडीएस को इस बार महज 19 से 25 सीटों पर ही जीत मिलने का अनुमान लगाया है। अगर 2018 के विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो भाजपा को ने सर्वाधिक 104 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि इस मेगा सर्वे में इस बार भाजपा को 57 से 65 सीटों पर जीत हासिल होने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं 2018 कर्नाटक विधानभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 80 सीटों पर जीत हासिल कर दूसरे नंबर पर अपना स्‍थान बनाया था वहीं 2023 से के चुनाव से पहले किए गए मेगा सर्वे रिपार्ट के अनुसार कांग्रेस को सर्वाधिक 132 से 140 सीटों पर जीत हासिल होते दिखाया गया है।

कर्नाटक की सबसे बड़ी क्षेत्रीय जेडीएस पार्टी को 2018 में कुल 37 सीटों पर जीत हासिल हुई थी वहीं 2023 के पहले किए गए मेगा सर्वे में जेडीएस को 19 से 25 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+