भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म, गोवा के सीएम पर सस्पेंस बरकरार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में कैबिनेट विस्तार और गोवा के नये मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित कई नेता मौजूद रहे। सूत्रों की माने तो मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यवर्धन सिंह राठौर सहित दस नये चेहरों को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

गौरतलब है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को देश के अगले रक्षामंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा जोरो पर है। वहीं आज पर्रिकर मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे। बैठक में गोवा के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर भी चर्चा की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आडवाणी जी भाजपा को आज इस मुकाम पर लेकर आये हैं।
गोवा के विधायको के साथ दोपहर 12.30 बजे बैठक होगी। जिसमें येदुरप्पा और राजीव प्रताप रूडी शामिल होंगे। बैठक में गोवा के नये सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications