भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, बंगाल और असम के लिए उम्मीदवार फाइनल

नई दिल्ली। बंगाल सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर फैसले के लिए शनिवार शाम भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह समेत राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर लिया गया है।

meeting of BJPs Central Election Committee being held at party headquarters in Delhi

पश्चिम बंगाल कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, सुवेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय, राहुल सिन्हा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में तीसरे और चौथे चरण की सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर विचार हुआ। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बंगाल में हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले कई फिल्मी सितारों को टिकट देने पर भी चर्चा हुई। इसमें दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी बताया जा रहा है।

वहीं बैठक में केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भी उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल हो सकती है। इस बैठक में केरल चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना दी गई है। केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पार्टी 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं सहयोगी को 25 सीटें दी जाएगी। उम्मीदवारों की सूची रविवार को घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के रूप में ई श्रीधरन का नाम आगे किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+