शाहरुख खान की तरह दिखते हैं इब्राहिम कादरी, कोई भी देखकर खा जाए धोखा
नई दिल्ली, 04 जून। हिंदी सिनेमा के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की तरह हर युवा बनना चाहता हैं। 'किंग ऑफ रोमांस' कहे जाने वाले शाहरुख खान पर आज की लड़कियां भी जान छिड़कती हैं और इस वजह से आज के लड़के भी किंग खान की तरह बनने की कोशिश में लगे रहते हैं, हालांकि उनकी कोशिश कामयाब नहीं हो पाती क्योंकि शाहरुख जैसा बनना हर किसी के बस में नहीं हैं, लेकिन इब्राहिम कादरी, उन लकी इंसान में से एक हैं, जो बिल्कुल शाहरुख खान की ही तरह दिखते हैं।

शाहरुख की तरह है इब्राहिम कादरी की शक्ल
अब इसे आप कुदरत का करिश्मा कह सकते हैं कि इब्राहिम कादरी की शक्ल, कद-काठी, स्टाइल, बोलने का तरीका, चाल-ढ़ाल, सबकुछ शाहरुख खान की तरह है, वो इस हद तक उनसे मिलते हैं कि शायद शाहरुख खुद ही उन्हें देखकर धोखा खा जाएं। इब्राहिम कादरी इस वक्त सोशल मीडिया पर शाहरुख के हमशक्ल के नाम से काफी चर्चित हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 43 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

शाहरुख भी देखें तो खा जाएं गच्चा
इब्राहिम खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर जितनी भी तस्वीरें हैं, उन्हें देखकर अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है कि इनमें से वो कौन हैं और शाहरुख कौन हैं?
सोशल मीडिया पर खासे लोकप्रिय इब्राहिम
अपनी लोकप्रियता का अंदाजा उन्हें भी है इसलिए वो आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। उन्होंने शाहरुख के हिट गानों पर कई वीडियो बनाए हैं, जिन्हें देखकर आपके लिए पता लगाना काफी मुश्किल हो जाएगा कि इसमें असली कौन है और हमशक्ल कौन है?
यहां देखें: इब्राहिम कादरी के Video

वीडियो-फोटो देखकर आप भी खा जाएंगे चकमा
मालूम हो कि साल 2015 में, कुआलालंपुर में IIFA अवार्ड्स के दौरान शाहरुख खान के एक हमशक्ल ने प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था । मलेशिया में शाहरुख खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जहां बॉलीवुड फिल्में काफी देखी जाती हैं। इससे पहले मशहूर टैलेंटेड एक्टर सुमेर पसरिचा को लोग शाहरुख का हमशक्ल कहते थे, जिन्हें दुनिया 'पम्मी आंटी' के नाम से जानती हैं।

फिल्म 'पठान' से होगी पर्दे पर वापसी
वैसे अगर असली शाहरुख की बात करें तो लंबे अरसे बाद किंग खान फिल्म 'पठान' के जरिए पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक बार फिर दीपिका पादुकोण हैं तो वहीं फिल्म में हैंडसम हंक जॉन अब्राहम नजर आएंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

साल 2018 में 'जीरो' हुई थी फ्लॉप
आपको बता दें कि साल 2018 में आई 'जीरो' फिल्म के फ्लॉप होने के बाद से शाहरुख सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं और इसी वजह से हर किसी को अब बस यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'पठान' के प्रदर्शित होने का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications