मिलिए मध्यप्रदेश के 'डब्बू जी' से, जिन्होंने अपने डांस से इंटरनेट पर मचा दिया तहलका

Recommended Video

    Viral Uncle ने Dance ने लूटी वाहवाही अब जानिए Sanjeev Srivastava की सच्चाई । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाले और गोविंदा की तरह कमर लचकाने वाले 'अंकल जी' का वीडियो इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन तक हर कोई इनके डांस की तारीफ कर चुके हैं। दरअसल, इनका नाम संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू जी मध्य प्रदेश में विदिशा के रहने वाले हैं और फिलहाल वे भोपाल के भाभा इंजिनियरिंग रिसर्च इंन्स्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

    मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि डांस इतना वायरल हो जाएगा

    सोशल मीडिया पर प्रोफेसर श्रीवास्तव का डांस वायरल होने के बाद, हर कोई इनके बारे में जानने के लिए बेताब है। पूरे भारत में इंटरनेट पर छाने के बाद प्रोफेसर श्रीवास्तव ने लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके डांस का पसंद किया है। मीडिया के सामने आए प्रोफेसर श्रीवास्तव ने कहा, 'यह एक अविश्वसनीय भावना है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरा डांस का वीडियो इतना वायरल हो गया है। मैं प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।' प्रोफेसर श्रीवास्तव ने कहा कि वे 1982 से डांस कर रहे हैं और गोविंदा फैन है। प्रोफेसर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अब और अवसर मिलेंगे।

    प्रोफेसर बताते हैं कि उन्होंने डांस अपनी मां से सीखा है, लेकिन गोविंदा को फॉलो करते आ रहे हैं। प्रोफेसर श्रीवास्तव का यह वीडियो 12 मई का है जब उन्होंने अपने साले की शादी में डांस किया था। जहां उन्होंने 1987 में आई गोविंदा की फिल्म खुदगर्ज के गाने 'मै से, मीना से ना साकी से' पर डांस किया था।

    उनकी पत्नी ने भी बात करते हुए कहा कि डांस का वीडियो वायरल होने के बाद रिश्तेदारों के फोन पर फोन आ रहे हैं और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है, हर कोई बहुत खुश है।

    इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे विदिशा के रहने वाले और भोपाल में कार्यरत प्रफेसर संजीव श्रीवास्तव जी की जिंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्य प्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+