मिलिए भारत की बेटी से, जिसने यूएन में पाक को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली यानी उंगा में अपना भाषण दिया। पीएम नवाज ने खुद को आतंकवाद का पीड़ित बताकर पाक में आतंकवाद के लिए भारत को ही दोष दे डाला। यूएन में भारत की ओर से एक ऐसा नाम मौजूद था जिसने पाक को दुनिया के सामने आईना दिखाने का काम किया।

राइट टू रिप्लाई में उड़ाई पाक की धज्जियां
एनम गंभीर, यह वह नाम है जिसने यूएन में पाक को छोटा मगर तगड़ा जवाब देकर पीएम नवाज शरीफ को असलियत बताने की कोशिश की। गंभीर ने 'राइट टू रिप्लाई' का प्रयोग किया और फिर पाक को खरी-खरी सुनाई।
उनके जवाब के बाद हर तरफ बस गंभीर की ही चर्चाएं हो रही हैं। खास बात रही कि नवाज के भाषण के सिर्फ पांच घंटे बाद ही एनम ने भारत की ओर से जवाब दिया।
कैसे की शुरुआत
एनम ने अपने जवाब की शुरुआत में कहा, 'आज भारत और उसके पड़ोसी देश जिन हालातों का सामना कर रहे हैं, उसकी वजह पाकिस्तान से लंबे समय से आतंकवाद को समर्थन देने वाली नीतियां हैं। इसका नतीजा आतंकवाद है जो इस क्षेत्र में हर तरफ नजर आता है।'
एनम ने अपने जवाब में 9/11 का भी जिक्र किया और कहा कि यह इतिहास का सबसे बुरा आतंकी हमला था, जिसका बदला अमेरिका ने एबट्टाबाद में ओसामा बिन लादेन को मारकर पूरा किया।
पाक को याद दिलाया एबट्टाबाद
एनम के शब्दों में, 'दुनिया आज तक हीं भूला पाई है कि पाकिस्तान के एबट्टाबाद में कैसे लादेन का पता लगाया गया था।' एनम ने पीएम नवाज की स्पीच को 'पाखंडी' करार दिया। गंभीर ने उरी आतंकी हमले का भी जिक्र किया जिसमें 18 जवान शहीद हुए थे और जिसका जिक्र शरीफ ने अपने भाषण में नहीं किया था।
कौन हैं एनम
- एनम गंभीर विदेश मंत्रालय के लिए काम करती हैं।
- उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा से पढ़ाई की है।
- एनम वर्ष 2005 के बैच की आईएफएस ऑफिसर हैं।
- एनम के पास पाक सेे जुड़े मुद्दोंं पर काम करने का भी अनुभव है।
- वह विदेश मंत्रालय की पाक डेस्क पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
- इसके बाद वह न्यूयॉर्क पहुंचींं।
- एनम दिल्ली की रहने वाली हैं और पूर्व में अर्जेंटीना में भी कार्यरत रह चुुकी हैं।
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
PSL 2026 Live Streaming: आज होगा पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज, भारत में कब और कहां देखें लाइव मुकाबले -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका












Click it and Unblock the Notifications