Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

27 साल छोटी पाकिस्‍तान की इस 'गैंगस्टर गुड़िया' को दिल दे बैठा है डॉन दाऊद इब्राहिम, सामने आया चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। भारत का मोस्ट वांटेड और 1993 के मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम इस वक्त कराची में है, बीते शनिवार को पाकिस्‍तान ने खुद माना था कि दाऊद इब्राहिम उसके देश में ही है, इतना ही नहीं पड़ोसी देश ने ये भी कहा था कि दाऊद न सिर्फ पाकिस्तान में रहता है, बल्कि उसके खिलाफ कार्रवाई भी की है लेकिन इस खबर के प्रसारित होने के मात्र 12 घंटों के बाद ही हर बार की तरह पाकिस्‍तान फिर अपनी बात से पलट गया। वहां के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दाऊद पाकिस्तान में नहीं है, मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह से गलत है, खास बात ये है कि पाकिस्तान की मीडिया खुद ही कह रही है कि दाऊद कराची में हैं और इसी बीच दाऊद से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पाकिस्तान से लेकर इंडिया तक खलबली पैदा कर दी है।

Recommended Video

    Dawood Ibrahim: जानिए Mehwish Hayat को, जिन्हें बताया जा रहा 'Don' की नई प्रेमिका! | वनइंडिया हिंदी
    पाक अभिनेत्री महविश हयात के इश्क में गिरफ्तार है दाऊद

    पाक अभिनेत्री महविश हयात के इश्क में गिरफ्तार है दाऊद

    ZEE न्यूज के मुताबिक 64 वर्ष का दाऊद इन दिनों 37 साल की फिल्म अभिनेत्री के इश्क में गिरफ्तार है, यही नहीं यह अभिनेत्री इन दिनों उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन चुकी है। इस अभिनेत्री का नाम महविश हयात है, जो कि उम्र में दाऊद से 27 बरस छोटी हैं, हयात का दबदबा इस हद तक है कि लोग उन्हें 'गैंगस्टर गुड़िया' के नाम से भी जानते हैं।

    'तमगा-ए-इम्तियाज' से सम्मानित किया गया है हयात को

    'तमगा-ए-इम्तियाज' से सम्मानित किया गया है हयात को

    इन दोनों के रिश्ते की सच्चाई साल 2019 में तब सामने आई जब महविश हयात को पाकिस्तान के एक बड़े नागरिक सम्मान 'तमगा-ए-इम्तियाज' से सम्मानित किया गया, हयात को मिले इस सम्मान से आम से लेकर खास तक सभी हैरान थे क्योंकि महविश पाक फिल्म इंडस्ट्री का कोई बड़ा नाम नहीं है, ऐसे में उनको इस तरह के अवार्ड से नवाजा जाना बहुत बड़ी बात थी, एक वेब पोर्टल के मुताबिक महविश को मिले इस अवार्ड के पीछे दाऊद का ही हाथ माना गया था।

    इमरान खान और क्रिकेटरों के काफी करीब हैं महविश हयात

    इमरान खान और क्रिकेटरों के काफी करीब हैं महविश हयात

    दाऊद और उसके गैंग का संबंध कई राजनीतिक पार्टियों से है और इसी वजह से हयात को ये अवार्ड मिला था, इन दिनों हयात पाकिस्तान का काफी चर्चित चेहरा हैं, वो अक्सर राजनीतिक पार्टियों में भी नजर आती हैं, उनके कई क्रिकेटर और यहां तक की पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से भी करीबी संबंध हैं।

    महविश ने आयटम गर्ल के रूप में शुरु किया था करियर

    महविश ने आयटम गर्ल के रूप में शुरु किया था करियर

    हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं हैं, 6 जनवरी, 1983 को कराची में जन्मीं महविश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक आयटम गर्ल के रूप में की थी, कहा जाता है कि महविश के आयटम नंबर को ही देखकर दाऊद का दिल उन पर आया था। महविश ने 'लोड वेडिंग', 'पंजाब न जाउंगी' और 'एक्टर इन ला' जैसी फिल्मों में काम किया है।

    बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री मंदाकिनी पर आया था दाऊद का दिल

    बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री मंदाकिनी पर आया था दाऊद का दिल

    मालूम हो कि दाऊद को शुरू से ही फिल्मों से खासा लगाव रहा है, कहा जाता है कि साल 1985 में फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' को देखने के बाद शराब और शबाब के शौकीन दाऊद का दिल बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री मंदाकिनी पर आ गया था और वो उन्हें भगाकर पाकिस्तान भी ले गया था। इसके बाद साल 2015 में पाक मीडिया ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि दाऊद का दिल पाकिस्तानी अदाकारा अनीता आयूब के लिए भी धड़का था।

    पाकिस्तानी अदाकारा अनीता आयूब से भी था अफेयर

    पाकिस्तानी अदाकारा अनीता आयूब से भी था अफेयर

    दाऊद और अनीता के प्यार के बारे में लोगों को तब पता चला जब निर्माता जावेद सिद्दिकी की निर्मम हत्या हुई, इस हत्या के पीछे कारण यह बताया गया कि जावेद ने अनीता को फिल्म में साइन करने से मना कर दिया था। फिलहाल अनीता और दाऊद के बीच में लंबा प्रेम-प्रसंग चला लेकिन दाऊद ने मंदाकिनी की ही तरह अनीता से भी शादी नहीं की। इस समय अनीता कहां है, यह किसी को मालूम नहीं है लेकिन जब तक उन्होंने फिल्मों में काम किया तब तो वो हमेशा अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से लोगों के दिलों पर छायी रहती थीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+