Ramoji Rao Death: मीडिया टाइकून और रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, जानिए उनके बारे में?

Ramoji Rao Death News: मीडिया जगत के दिग्गज और रामोजी ग्रुप के चेयरमैन चेरुकुरी रामोजी राव का आज शनिवार (08 जून) की सुबह निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। 5 जून को उन्हें उच्च रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ के बाद हैदराबाद के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

रामोजी राव उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने उनके दिल में एक स्टेंट लगाया और उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा था। लेकिन दुर्भाग्य से उनकी हालत बिगड़ती गई और मेडिकल सुविधाओं के बावजूद उनका निधन हो गया।रामोजी राव को कुछ साल पहले कोलन कैंसर भी था। लेकिन उन्होंने कैंसर को मात दे दी थी।

Media tycoon Cherukuri Ramoji Rao

who was Ramoji Rao: जानिए रामोजी राव के बारे में?

रामोजी राव का पूरा नाम, चेरूकुरी रामोजी राव रामोजी है। ये आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मूल निवासी थे। रामोजी राव देश के जाने-माने बिजनेसमैन और मीडिया टाइकून हैं। रामोजी राव को भारत का ''रुपर्ट मर्डोक'' भी कहा जाता है।

रामोजी राव, रामोजी ग्रुप के चेयरमैन थे। रामोजी राव इसके अलावा दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी रामोजी फिल्म सिटी के मालिक थे। रामोजी फिल्म सिटी सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियों है।

रामोजी राव Eenadu (ईनाडु) अखबार, टीवी चैनलों में ईटीवी नेटवर्क, फिल्म निर्माण कंपनी उषा किरण मूवीज के भी ऑनर थे।

रामोजी राव के अन्य बिजनेस में मार्गदर्शी चिट फंड, डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स, कलंजलि शॉपिंग मॉल, प्रिया अचार और मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हैं। वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+