पत्रकारों के ‘दुश्मन’ को भाजपा में मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली ( ब्यूरो) जिस कैलाश विजयवर्गीय से देश की पत्रकार बिरादरी नाराज थी और है, उसे भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वे मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। उन्हें पत्रकार अपना दुश्मन मानने लगे हैं। उन्हें भाजपा आला कमान ने पश्चिम बंगाल में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। उन्हें पर्यवेक्षक नियुक्त किया है पश्चिम बंगाल के लिए।

कोसा था पत्रकारों ने

कैलाश विजयवर्गीय ने आजतक के पत्रकार अक्षय सिंह की मौत का लभगभ मजाक उड़ाया था। कुछ दिन पहले दिल्ली प्रेस क्लब में में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित हुआ था।

गम और गुस्सा

कुछ दिन पहले बड़ी तादाद में एकत्रित हुए पत्रकारों ने आज तक के पत्रकार अक्षय सिंह को श्रद्धांजलि देते वक्त विजयवर्गीय को कोसा था। माहौल गम और गुस्से से भरा हुआ था।

इंदौर से

बता दें वे इंदौर से लंबे समय से मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुने जा रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की भाजपा की राजनीति में सुमित्रा महाजन के लिए हमेशा चुनौती खड़ी करते हैं। उन्हें हिन्दी फिल्मों के गीत-भजन गाना बहुत पसंद है।

क्यों विवादों में हैं म.प्र. के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय? जानिए उनकी 10 खास बातें

दरअसल व्यापम घोटाले पर उनके एक बयान ने शिवराज सिंह सरकार को मुश्किलों में लाकर खड़ा कर दिया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि पत्रकार-वत्रकार छोड़ दो यार पत्रकार हमसे बड़ा है क्या?" उन्होंने ये टिप्पणी तब की जब पत्रकारों ने उन्हें आजतक के पत्रकार अक्षय की मौत की जानकारी दी।

संवेदनहीन भाजपा

प्रेस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय सिंह ने कहा कि ये अफसोस की बात है कि विजयवर्गीय को भाजपा ने बंगाल की नई जिम्मेदारी सौंपी है। इससे साफ है कि भाजपा कितनी संवेदनहीन पार्टी है। कैलाशविजयवर्गीय को भाजपा प्रमुख अमित शाह का करीबी माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+