एक्सपायर हो चुकी वैक्सीन की डोज लगाए जाने की खबरों को सरकार ने बताया झूठा, कहा- गुमराह ना हों लोग
नई दिल्ली, जनवरी 03। कोरोना वैक्सीन को लेकर पिछले कुछ समय से मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार ये दावा किया जा रहा है कि कई जगहों पर एक्सपायर हो चुकी वैक्सीन की डोज दी जा रही हैं। इन दावों को लेकर सरकार की तरफ से अब बयान जारी किया गया है। सरकार ने कहा है कि मीडिया में चल रही ऐसी खबरें पूरी तरह से झूठी और गुमराह करने वाली हैं। सरकार ने कहा है कि आधी अधूरी जानकारी पर आधारित ये सारी खबरें मीडिया में चल रही हैं।

वैक्सीन की शेल्फ लाइफ को सरकार ने बढ़ाया
सरकार के इस बयान के साथ ही सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने का ऐलान किया है। CDSCO ने कोवैक्सीन की शेल्फ लाइफ को 9 महीने से बढ़ाकर 12 महीने कर दिया है, जबकि कोविशील्ड की शेल्फ लाइफ को 6 महीने से बढ़ाकर 9 महीने कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications