उमा भारती के कारण हिरासत में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर
नयी दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को उस वक्त पुलिस हिरासत में ले लिया गया जब वो बिना समय लिए अपने समर्थकों के साथ जल संसाधन मंत्री से मिलने के लिए उनके मंत्रालय में पहुंच गई। मेधा के साथ-साथ ‘नर्मदा बचाओ आंदोलन' के कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। ये लोग जबरन जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मिलने के लिए उनके जल संसाधन मंत्रालय में घुसने की कोशिश करने लगे।

ये लोग गुजरात के सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई कम करने और नर्मदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों के समुचित पुनर्वास के लिए उमा भारती से मिलना चाहते थे, लेकिन उन लोगों ने पहले से वक्त नहीं लिया था। जब सुरक्षा बल से उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो लोग जबरन घुसने की कोशि करने लगे। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
नर्मदा बचाओ आंदोलन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक सरकार को जनता की भलाई को सबसे ऊपर रखना चाहिए। नर्मदा बचाओ आंदोलन ने घोषणा की है कि सरकार द्वारा बांध की ऊंचाई बढ़ाए जाने के फैसले के खिलाफ मंगलवार को एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications