पाक में हुए ISIS के हमले की भारत ने की निंदा, कहा- बेगुनाहों की गई जान
इस हमले के बाद पाकिस्तान ने पूरे देश भर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 आतंकवादियों को मार गिराया है।

बता दें कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सेहवान में स्थित लाल शहबाज कलंदर दरगाह में गुरूवार (16 फरवरी ) को एक आतंकी हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। तालुका अस्पताल के मेडिकल सुप्रीरिटेंडेंट मोइनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि इस बम विस्फोट में कम से कम 100 लोग मारे गए हैं और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। आंतकी संगठन आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।
बता दें कि तीन दिनों के भीतर पाकिस्तान में यह तीसरा आतंकी हमला है। आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां पहले ही इनपुट जारी कर चुकी थी। पाकिस्तान सरकार के अधिकारी ने बताया कि इस आतंकी हमले के बाद फेडरल और प्रोविंशियल कानून लागू करने वाली एजेंसियां पूरे देश भर में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर चुकी हैं। साथ ही देश के अलग-अलग शहरों से संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट डॉन के मुताबिक आने वाले दिनों तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। पैरामिलिट्री रेंजर्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सिर्फ सिंध प्रांत में कार्रवाई करते हुए 18 आतंकियों को मार डाला गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने 11 आतंकियों के ख्याबर पखतुंख्वाह में मारे जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा तीन आतंकियों को पेशावर के रेग्गी क्षेत्र में सर्च और स्ट्राइक ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक चार आतंकवादियों को सुरक्षा बलों के संग मुठभेड़ में मार गिराया गया। लाल शहबाज कलंदर दरगाह में जिस समय हमला हुआ उस समय वहां पर बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद थे जिसमें 20 से ज्यादा बच्चों की जान जा चुकी है। मशहूर लाह शहबाज कलंदर दरगाह में बम विस्फोट के बाद हर तरफ खून ही खून फैला हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications