कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की तरफ से मिला काउंसलर एक्सेस, भारत की तरफ से लिया जाएगा एक्शन
नई दिल्ली। पाकिस्तान की तरफ से उसके यहां की जेल में बंद पूर्व इंडियन नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस की पेशकश की गई है। भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से इस ऑफर पर विचार-विमर्श जारी है। पाकिस्तान की तरफ से दो अगस्त को जाधव को काउंसलर एक्सेस की पेशकश की गई है। पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता की तरफ से गुरुवार को इस बात की जानकारी दी गई है। और कहा गया कि पाक अब भारत के फैसले के इंतजार कर रहा है।

पाकिस्तान का प्रस्ताव भारत को मिला
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'पाकिस्तान की ओर से प्रस्ताव भारत को मिल गया है। आईसीजे के फैसले के तहत इस प्रस्ताव का मूल्यांकन किया जा रहा है।जो भी प्रतिक्रिया होगी वह हमारी तरफ से समय रहते डिप्लोमैटिक चैनल्स के माध्यम से पाकिस्तान को दे दी जाएगी।' 17 जुलाई को नीदरलैंड्स की राजधानी हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) की ओर से पाकिस्तान को काउंसलर एक्सेस देने का निर्देश दिया गया था। आईसीजे ने कहा था कि जाधव को काउंसलर एक्सेस न देकर पाकिस्तान ने विएना कनवेंशन को तोड़ा है। आईसीजे ने अपने फैसले में काउंसलर एक्सेस को जाधव का मौलिक अधिकार करार दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की ओर से कहा गया है, 'आईसीजे के फैसले के तहत कमांडर कुलभूषण जाधव को विएना कनवेंशन के तहत आर्टिकल 36 के पैराग्राफ (1) के तहत उन्हें मिले अधिकार उनके अधिकारों की जानकारी दे दी है। एक जिम्मेदार देश होने के नाते पाकिस्तान कमांडर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान कानूनों के मुताबिक काउंसलर एक्सेस देता है।'












Click it and Unblock the Notifications