यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में लगी भारत सरकार, मदद के लिए दिल्ली में शुरू हुआ 24x7 कंट्रोल रूम

नई दिल्ली, फरवरी 24। पिछले कई महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद आखिरकार युद्ध के मैदान तक पहुंच गया है। गुरुवार सुबह रूसी सेना ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया और खबर लिखे जाने तक यूक्रेन में करीब 8 जगहों पर मिसाइलें दागी गई हैं, इस हमले में 7 लोगों के अभी तक मारे जाने की खबर है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद भारत में भी हलचल शुरू हो गई है, क्योंकि यूक्रेन में अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों की मौजूदगी, जिन्हें वापस लाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

MEA Control Room

24x7 कंट्रोल रूम हुआ स्थापित

दिल्ली में लगातार विदेश मंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग चल रही हैं। इसके अलावा यूक्रेन में मौजूद भारतीयों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाया है, जो छात्रों और भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 24x7 उपलब्ध रहेगा। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी है कि एयर स्पेस बंद होने के बाद भारत सरकार यूक्रेन से अपने लोगों को लाने के लिए वैकल्पिक रास्तों पर विचार कर रही है।

यूक्रेन में अभी काम कर रहा है भारतीय दूतावास

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यूक्रेन में भारतीय दूतावास अभी भी काम कर रहा है। इसके अलावा यूक्रेन में रूसी भाषी अधिकारियों को पड़ोसी देशों में भारतीय दूतावास में भेजा जा रहा है। यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों को ये सलाह दी जा रही है कि वो सावधानी से हर काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+