पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित तलब, दिए गए उरी हमले से जुड़े सबूत
नई दिल्ली। उरी हमले के लेकर पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया गया है। विदेश मंत्रालय ने उरी हमले से जुड़े कई सबूत पेश किए।

अब्दुल बासित को विदेश सचिव ने किया तलब
विदेश विभाग के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने बताया कि उरी हमले में घुसपैठ करने वाले आतंकियों को लेकर कई सबूत मिले हैं।
Foreign Secretary calls in Pakistan HC Basit today & presents proof of Cross border origins of #UriAttacks : Vikas Swarup, MEA
— ANI (@ANI_news) September 27, 2016
विकास स्वरुप ने बताया कि आतंकियों को सहयोग करने वाले दो गाइड सामने आए हैं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार किया गया है। इन्ही के सहयोग से आतंकी भारत में घुसपैठ करने में कामयाब हुए।
Informs him that the two guides who helped infiltration were apprehended by local villagers and are now in custody: Vikas Swarup,MEA
— ANI (@ANI_news) September 27, 2016
फिलहाल दोनों गाइड को हिरासत में रखा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों गाइड मुजफ्फराबाद के रहने वाले हैं। उनकी पहचान फैजल हुसैन अवान (20) के रुप में हुई है। उसके पिता का नाम गुल अकबर है और वह मुजफ्फराबाद के पोथा जहांगीर का रहने वाले है।
Details of guides: Faizal Hussain Awan(20 yrs),S/o Gul Akbar;R/o Potha Jahangir,Muzzaffarabad: Vikas Swarup,MEA
— ANI (@ANI_news) September 27, 2016
आतंकियों की घुसपैठ में शामिल गाइड चढ़े हत्थे
पकड़े गए दूसरे गाइड की पहचान यासीन खुर्शीद (19) के तौर पर हुई है। उसके पिता का नाम मोहम्मद खुर्शीद है। वह मुजफ्फराबाद के खिलायाना कलान का रहने वाला है।
Details of guides: Yasin Khurshid(19 yrs),S/o Mohammed Khurshid R/o Khiliana Kalan,Muzzaffarabad-Vikas Swarup,MEA
— ANI (@ANI_news) September 27, 2016
विकास स्वरुप ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में उन्होंने एक आतंकी की पहचान उजागर की है। उरी हमले में शामिल इस आतंकी नाम हाफिज अहमद है। इसके पिता का नाम फिरोज है। ये मुजफ्फराबाद के धरबांग का रहने वाला था।
Preliminary interrogation reveals identity of one of d slain Uri attackers:Hafiz Ahmed,S/o Feroz,R/o Dharbang, Muzaffarabad:Vikas Swarup,MEA
— ANI (@ANI_news) September 27, 2016
विकास स्वरुप ने बताया कि उरी हमले की पूरी साजिश को अंजाम देने में जिन लोगों ने मदद की है उनकी पहचान भी हो गई है। इनके नाम मोहम्मद कबीर अवान और बशरत हैं।
Details of handlers also obtained:Mohd.Kabir Awan &Basharat.FS terms continuing CB terrorist attacks frm Pak against India as unaccpt'le:MEA
— ANI (@ANI_news) September 27, 2016
इसके साथ ही पाकिस्तान को एक बार फिर भारत ने हिदायत देते हुए कहा कि सीमा पार से आतंकवाद अब नहीं होना चाहिए। ये बर्दाश्त के बाहर हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications