Me Too: सुहेल सेठ पर चार महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप, जबरदस्ती किस किया, कमरे में बुलाया

Me Too: सुहेल सेठ के खिलाफ चार महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जबरदस्ती किस किया, कमरे में बुलाया

नई दिल्ली। मीटू कैपेंन के तहत कई महिलाओं ने लेखक सुहेल सेठ पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। सेलिब्रिटी कंसल्टेंट सुहेल सेठ के खिलाफ अब तक चार महिलाओं महिलाओं ने बदसलूकी, जबरदस्ती किस करने और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाए हैं। इनमें एक महिला का कहना है कि सेठ ने उनका जब यौन उत्पीड़न किया, उस समय वो नाबालिग थीं। फिल्ममेकर नताशा राठौड़ ने भी बुधवार को सेठ पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

सेठ से जबरदस्ती किया किस

सेठ से जबरदस्ती किया किस

बुधवार को फिल्ममेकर नताशा राठौर ने वॉट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्व‍िटर पर पोस्ट किर सेठ पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने ल‍िखा, ये प‍िछले साल ये हादसा गुड़गांव में हुई थी. सुहेल ने गलत तरीके से मुझे छूने की कोश‍िश की। मेरे विरोध करने के बावजूद आपने मुझे जबरदस्ती किस किया। नशे की हालत में अपना हाथ मेरे कुर्ते में डाल दिया था।

 पत्रकार ने लगाए आरोप

पत्रकार ने लगाए आरोप

इंड‍ियन एक्सप्रेस की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक सुहेल सेठ के ख‍िलाफ गलत व्यवहार करने के अब तक चार मामले सामने आए हैं। पत्रकार मंदाकिनी गहलोत ने सुहेल सेठ के बारे में ट्विटर पर लिखा, साल 2011 में गोवा में एक कार्यक्रम में सब लोगों को अलविदा कह मैं उनसे मिलने पहुंची। तब अचानक बिना मेरी सहमति के जबरन उन्होंने मेरे होंठो पर किस किया। मैंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वो ऐसा नहीं कर सकते हैं।

सुहेल ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कमरे में बुलाया

सुहेल ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कमरे में बुलाया

मंगलवार को मुंबई की एक 26 वर्षीय महिला ने भी इसी तरह का अनुभव ट्विटर पर साझा किया है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुहेल ने साल 2010 में उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजे, जब वो सिर्फ 17 साल की थीं। सुहेल ने लिखा था कि जन्मदिन की पार्टी के लिए मेरे कमरे में आ जाओ।आखिर में उन्होंने 'बिग वाइल्ड किस' लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+