Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Me Too: फ्लाइट अटेंडेंट का सिंगर अभिजीत पर आरोप, 'मेरा कान नोचा और किस किया'

पिछले एक हफ्ते में सोशल मीडिया पर कई लड़कियों ने #MeToo कैंपेन के जरिये अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया है। आलोक नाथ, एमजे अकबर और उत्सव चक्रबर्ती के बाद अब #MeToo में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का नाम भी सामने आया है।

Recommended Video

    Abhijeet Bhattacharya accused of sexual harassment by flight attendant| FilmiBeat
    Abhijeet Bhattacharya

    मुंबई। पिछले एक हफ्ते में सोशल मीडिया पर कई लड़कियों ने #MeToo कैंपेन के जरिये अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया है। आलोक नाथ, एमजे अकबर और उत्सव चक्रबर्ती के बाद अब #MeToo में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का नाम भी सामने आया है। एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अभिजीत भट्टाचार्य पर एक पब में उनके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। फ्लाइट अटेंडेंट का कहना है कि सिंगर ने 20 साल पहले उन्हें सेक्सुअली हैरेस किया था।

    'महिला के कान पर किस किया और नोचा'

    'महिला के कान पर किस किया और नोचा'

    बॉलीवुड के 'संस्कारी पिता' के बाद अब जानें-माने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अभिजीत पर आरोप लगाते हुए बताया कि 20 साल पहले कोलकाता के एक पब में सिंगर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। अभिजीत ने महिला के कान पर लगभग किस कर लिया था और बायां कान नोचा भी था। वहीं सिंगर ने अपने ऊपर लगे इन संगीन आरोपों से इनकार किया है।

    अभीजित ने कहा, 'जिंदगी में कभी पब नहीं गया'

    अभीजित ने कहा, 'जिंदगी में कभी पब नहीं गया'

    इंडियन एक्सप्रेस को अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि जिस वक्त के आरोप लगाए जा रहे हैं, तब वो पैदा भी नहीं हुए थे। सिंगर ने कहा, 'मैं तब पैदा भी नहीं हुआ था। मैं कभी अपनी जिंदगी में पब नहीं गया। आप कभी मुझे पेज 3 पार्टियों में नहीं देखेंगे। मेरा नाम बिकता है। अगर किसी को इससे फायदा हो रहा है, तो अच्छी बात है। कोई मेरे नाम से रोजी-रोटी कमा रहा है, तो ठीक है।' अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जानें जाने वाले अभिजीत ने यहां भी महिलाओं को बॉडीशेम किया।

    सिंगर ने लड़कियों को कहा 'मोटी और भद्दी'

    सिंगर ने लड़कियों को कहा 'मोटी और भद्दी'

    अभिजीत ने कहा कि वो मोटी और भद्द लड़कियों को अटेंशन नहीं देना चाहते। 'मुझे नहीं मालूम कि मैं किसके खिलाफ एक्शन लूं। मैं ऐसे इंसान को अटेंशन क्यों दूं? आप उन्हें अटेंशन दे रहे हैं, मैं नहीं। जो भी लोग इस वक्त आगे आ रहे हैं वो गंदे और भद्दे लोग हैं। कोई मोटा है कोई पतला है। ये सिर्फ अटेंशन पाने के लिए बाहर आ रहे हैं। आरोप लगाने वाली अधिकतर लड़कियां मोची और भद्दी हैं।' इसके बाद अभिजीत ने हंसते हुए कहा कि वो उस वक्त पैदा नहीं हुए थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+