#MeToo: सीनियर जर्नलिस्ट का आरोप, 'इंटरव्यू के दौरान साजिद खान मुझे प्राइवेट पार्ट दिखाने लगे'

नई दिल्ली। देश में चल रही #MeToo कैंपेन ने बॉलीवुड के कई एक्टर, डायरेक्टर और गायकों की नींद उड़ा रखी है। आलोक नाथ, कैलाश खैर और सुभाष घई के बाद अब बॉलीवुड के मसाला फिल्मों के निर्देशक साजिद खान पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर एक के बाद एक कई महिलाओं ने आरोप लगाई है । इनमें एक्ट्रेस और महिला पत्रकार भी शामिल हैं। महिला पत्रकार नेबताया है कि साल 2000 में जब वह साजिद का इंटरव्यू लेने गई थीं तो वे अपने प्राइवेट पार्ट के बारे में बात करने लगे थे और उन्होंने मुझे किस करने की कोशिश की थी।

वह अपने प्राइवेट पार्ट के साइज की बात करते रहे थे

वह अपने प्राइवेट पार्ट के साइज की बात करते रहे थे

जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय ने अपना एक एक्सपीरियंस ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, जब वह 2000 में साजिद खान का इंटरव्यू लेने गई तो साजिद खान इंटरव्यू में अपने प्राइवेट पार्ट का साइज बताने लगे और उनके साथ उन्होंने उन्हें किस करने करने की भी कोशिश की। जिस समय ये बाकया हुआ था उस दिन साजिद खान फराह के साथ ही रहते थे। उन्होंने लिखा, मैंने एक बार साजिद खान का इंटरव्यू लिया था। पूरे इंटरव्यू के दौरान वह अपने प्राइवेट पार्ट के साइज की बात करते रहे थे और बताते रहे कि वह जानते हैं कि महिलाओं को किस तरह संतुष्ट किया जाता है।

 मुझे जबरदस्ती kiss करने की कोशिश की

मुझे जबरदस्ती kiss करने की कोशिश की

उन्होंने लिखा, मैं लगातार साजिद की फालतू बातों को इग्नोर कर रही थी। फिर वह अपनी डीवीडी कलेक्शन से कुछ दिखाने के लिए कमरे से बाहर गए। जब वह कमरे में लौटे तो उनका प्राइवेट पार्ट बाहर था। मैं तुरंत वहा से उठकर निकलने लगी तो उन्होंने मेरा रास्ता रोक लिया और मुझे जबरदस्ती kiss करने की कोशिश की। मैंने उन्हें धक्का दिया और वहां से भाग निकली। मुंबई की लोकल ट्रेन में विले पार्ले से लेकर वीटी तक मैं रोती रही।ऑफिस लौटी और मैंने वह इंटरव्यू लिखा क्योंकि वह मेरा काम था।

तुम तो काफी मोटी हो गई हो, मैं तुम्हें छूना भी पसंद नहीं करूंगा

तुम तो काफी मोटी हो गई हो, मैं तुम्हें छूना भी पसंद नहीं करूंगा

कुछ साल बाद मैं साजिद खान के साथ काम कर ही थी जब मैं एमटीवी से जुड़ी हुई थी। इस शो में काम ना करने की बहाना ढूंढ रही थी। तभी मुझे एहसास हुआ कि, मैं यह मौका इसलिए छोड़ दू कि एक आदमी मुझे अपना प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था। इस कार्यक्रम के सिलसिले में साजिद के साथ मेरी एक मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद साजिद ने कहा - तुम तो काफी मोटी हो गई हो, मैं तुम्हें छूना भी पसंद नहीं करूंगा।

डायरेक्टर ने मुझे 5 मिनट में सेड्यूस करने को भी कहा

डायरेक्टर ने मुझे 5 मिनट में सेड्यूस करने को भी कहा

इसके अलावा एक्ट्रेस रेचल व्हाइट ने भी साजिद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रेचल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वह पहली बार डायरेक्टर साजिद खान से मिलीं थी तो उन्होंने कपड़े उतारने को कहा था। उन्होंने कहा, फिल्म हमशकल्स के लिए साजिद का मेरे पास फोन आया था। उसने मुझे घर पर बुलाया। जब मैंने कहा कि मैं घर पर आने के लिए सहज नहीं हूं। तो उसने कहा- चिंता मत करो, मैं अपनी मां के साथ रहता हूं. वहां वे भी होंगी। जब मैं घर पहुंची तो उसकी मेड ने मुझे बेडरूम में भेजा। साजिद मुझसे अश्लील बात करने लगे। फिर कहा कि मैं अपने कपड़े उतारूं। उनका कहना था कि वे जिस मूवी में मुझे कास्ट करेंगे उसमें बिकिनी सीन है। मैंने उनकी बात नहीं मानी। डायरेक्टर ने मुझे 5 मिनट में सेड्यूस करने को भी कहा। ये सब देखकर मैं वहां से चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+