#MeToo की तरह कैंपेन शुरू करने वाली फ्रांस की महिला पर केस, आरोपी ने ठोका मानहानि का मुकदमा
#MeToo कैंपेन को फ्रांस में पत्रकार सैंड्रा मुलर ने शुरू किया था। साल 2017 में टाइम मैगजीन की 'पर्सन ऑफ द ईयर' में शामिल मुलर ने अपने बॉस पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब उसी शख्स ने मुलर पर मानहानि का मुकदमा किया है।

पेरिस। पिछले साल #MeToo कैंपेन के जरिये दुनियाभर की महिलाओं ने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट की कहानी शेयर की। इस कैंपेन को फ्रांस में पत्रकार सैंड्रा मुलर ने शुरू किया था। साल 2017 में टाइम मैगजीन की 'पर्सन ऑफ द ईयर' में शामिल मुलर ने अपने बॉस पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब उसी शख्स ने मुलर पर मानहानि का मुकदमा किया है।

फ्रांस में #MeToo की तर्ज पर शुरू किया था #BalanceTonPorc
सैंड्रा मुलर ने #MeToo की ही तरह #BalanceTonPorc कैंपेन की शुरुआत की थी। इस हैशटैग के जरिये कई महिलाओं ने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट की कहानी शेयर की थी। सैंड्रा मुलर ने अपने बॉस एरिक ब्रायन पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। मुलर ने ट्विटर पर बताया था कि ब्रायन ने उनपर अश्लील टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही महिलाओं ने #balancetonporc के साथ अपनी कहानी शेयर की थी।

आरोपी ने माफी मांगने के बाद किया मानहानि का केस
मुलर के आरोप के बाद ब्रायन ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने अभद्र टिप्पणी की थी। ब्रायन ने फिर मुलर पर मामले को बेवजह बढ़ाने और हार्वे वाइंस्टीन से जोड़ने का आरोप लगाया था। अब इसके कुछ दिनों बाद ब्रायन ने मुलर पर कानूनी मुकदमा दायर किया है। मुलर ने इस बात की जानकारी खुद फेसबुक पर दी कि कैसे माफी मांगने के बाद ब्रायन ने अपना रास्ता बदल लिया है।

टाइम ने 'पर्सन ऑफ द ईयर' में किया था शामिल
मुलर ने बताया कि ब्रायन ने उनपर तकरीबन 38 लाख का मानहानी का मुकदमा किया है। मुलर ने कहा, 'मैं अपने वकील की सहायता से इस लड़ाई को आखिर तक लड़ूंगी और मुझे उम्मीद है कि यह मुकदमा यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए वास्तविक बहस का एक उदाहरण बनेगा।' फ्रांस में #MeToo की क्रांति लाने के लिए प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने उन्हें साल 2017 के पर्सन ऑफ द ईयर 'सायलेंस ब्रेकर' में शामिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications