METoo: इस अभिनेत्री ने बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान एक्‍टर करीब आया और कान में बोला...

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर उत्‍पीड़न का आरोप लगाने के बाद #MeToo कैंपन की मानों बाढ़ सी आ गई है। हर तरफ #Metoo को लेकर बात हो रही है। दरअसल, जिन लड़कियों-महिलाओं के साथ कभी छेड़छाड़ हुई है अब वो खुलकर इस बारे में बात करने लगी हैं और छेड़ने या मोलेस्ट करने वाले का नाम ले-लेकर अपनी पीड़ा शेयर कर रही हैं। अब इस क्रम में नया नाम जुड़ा है साउथ और बॉलीवुड फिल्‍मों में काम कर चुकी अभिनेत्री अमायरा दस्‍तूर का। विस्‍तार से जानिए क्‍या कहा है अमायरा ने

वो मेरे करीब आया और कान में कहा...

वो मेरे करीब आया और कान में कहा...

अमायरा दस्‍तूर ने एक एक अभिनेता का नाम लिए बगैर कहा- शूटिंग के दौरान वह अभिनेता मेरे बेहद करीब आ गया और मेरे कान में कहा कि तुम्हारे इस फिल्म में होने की वजह से मुझे बहुत खुशी हुई। जब मैंने उसे खुद से दूर कर दिया और उसकी कॉल उठानी बंद कर दीं तो उसने मेरा अनुभव बेहद कड़वा बना दिया।

जब सुरक्षित महसूस करूंगी उसे जरूर बेनकाब करूंगी

जब सुरक्षित महसूस करूंगी उसे जरूर बेनकाब करूंगी

मुझे सेट पर जल्दी बुलाया जाता था, 18 घंटे शूटिंग करवाई जाती थी। हालांकि, मुझे उससे माफी मांगने पर मजबूर कर दिया गया। मैंने शोषण का सामाना दोनों इंडस्ट्रियों में किया। मेरे भीतर इतना साहस नहीं है कि मैं उनका नाम लूं या उन्हें बदनाम करूं। वो बहुत ताकतवर लोग हैं। लेकिन, जब मैं सुरक्षित महूसूस करूंगी तो निश्चित ही उन्हें बेनकाब करूंगी।

अमायरा का फिल्‍मी करियर

अमायरा का फिल्‍मी करियर

अमायरा ने बॉलीवुड में 2013 की फिल्म ‘इसक' से डेब्यू किया था। वह तमिल फिल्म ‘एनेगन' और हिंदी फिल्म ‘मिस्टर एक्स' भी कर चुकी हैं। वह फिलहाल ‘द ट्रिप 2' में नजर आ रही हैं जो बिंदास के यूट्यूब सहित सभी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होता है। 25 वर्षीय अमायरा दस्तूर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्टिंग में करियर बनाने वाली अमायरा ने हालांकि अभी तक कुछेक फिल्मों में ही काम किया है लेकिन उनके काम की काफी तारीफ हुई है।

पुरुष और महिला दोनों ने किया उत्‍पीड़न

पुरुष और महिला दोनों ने किया उत्‍पीड़न

अमायरा ने IANS को दिए एक इंटरव्यू में कहा- मैं पुरुष और महिला दोनों के द्वारा सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार रही हूं। मगर मेरे अंदर इतना साहस नहीं है कि मैं उनका नाम बता कर उन्हें शर्मिंदा करूं। वे ताकतवर लोग हैं। मैं ईमानदारी से बताऊं तो मैं कास्टिंग काउच का हिस्सा नहीं रही हूं मगर इसके अलावा भी मैं बॉलीवुड और साउथ दोनों क्षेत्रों में उत्पीड़न का शिकार रही हूं।

तनुश्री दत्ता ने आग की तरह फैला दिया MeToo

तनुश्री दत्ता ने आग की तरह फैला दिया MeToo

तनुश्री दत्ता ने मशहूर एक्टर नाना पाटेकर पर आरोप लगा कर MeToo मुहीम को फिल्म इंडस्ट्री में आग की तरह फैला दिया। इसके बाद रजत कपूर, कैलाश खेर, विकास बहल गायक अभिजीत और आलोक नाथ पर अलग-अलग महिलाओं ने आरोप लगाए हैं।

आलोक नाथ पर लगा रेप का आरोप

आलोक नाथ पर लगा रेप का आरोप

मशहूर चरित्र अभिनेता आलोक नाथ पर टीवी शो "तारा" की प्रोड्यूसर वनिता नंदा ने एक फेसबुक पोस्ट में बिना नाम लिए आरोप लगाया कि एक संस्कारी शख्स ने उनका यौन उत्पीड़न किया। यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद काफी सख्ती देखने को मिल रही है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनपर कार्यवाइयां हुई हैं। तमाम प्रोजेक्ट से उन्हें बाहर निकाला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+