दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज करेंगे MBBS स्टूडेंट्स और डेंटिस्ट, केजरीवाल सरकार ने दिया आदेश

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के बढ़ते मामलों का असर साफ देखने को मिल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये आदेश दिया है कि अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज करने के लिए MBBS और डेंटिस्ट छात्रों को मदद की अनुमति दी जाए। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से ICU में मरीजों की तादात काफी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में अस्पतालों को MBBS और डेंटिस्ट छात्रों की मदद लेनी चाहिए।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi में Patients का इलाज करेंगे MBBS Students-Dentists | वनइंडिया हिंदी
    Arvind kejriwal

    सरकार के इस आदेश के पीछे वजह?

    दिल्ली सरकार के इस आदेश के बाद अब राजधानी के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान डॉक्टर MBBS और डेंटिस्ट छात्रों की मदद ले सकेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के बीच कोरोना मरीजों के लिए 400 से अधिक ICU बेड का इंतजाम किया गया है। ICU बेड की संख्या बढ़ने की वजह से डॉक्टरों की कमी देखी जा रही है, इसलिए दिल्ली सरकार ने ये आदेश दिया है।

    दिल्ली में अस्पतालों को मिलेंगे 1650 ICU बेड

    अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर आने वाले दिनों में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के अंदर 1650 ICU बेड की व्यवस्था करने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि 250 बेड को प्राइवेट अस्पतालों में जोड़ा जाएगा तो वहीं 650 बेड दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले अस्पतालों में जोड़े जाएंगे। साथ ही केंद्र द्वारा संचालित अस्पतालों में 750 ICU बेड की व्यवस्था की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+