एमबीए की डिग्री वाला हारून वानी जुड़ा आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से

डोडा। जम्‍मू कश्‍मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्‍कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन लगातार युवाओं को आकर्षित करने में लगे हैं। ताजा मामला जम्‍मू के पूर्वी क्षेत्र में आने वाले डोडा जिले का है जहां से एमबीए की डिग्री रखने वाले एक शख्‍स ने हिजबुल को ज्‍वॉइन किया है। इस युवक की उम्र 27 वर्ष है और इसके परिवार की ओर से लगातार अपील की जा रही है कि यह वापस लौट आए। ये युवक अपने घरवालों की भी अपील को अनसुना कर रहा है। हालांकि इस शख्‍स का चाचा भी हिजबुल का हिस्‍सा रह चुका है और 90 के दशक में घाटी में संगठन की गतिविधियों के साथ जुड़ा था।

सितंबर 2018 से एक्टिव है वानी

सितंबर 2018 से एक्टिव है वानी

डोडा का रहने वाला हारून अब्‍बास वानी अब हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी है। एक सितंबर 2018 से यह संगठन के साथ घाटी में आतंकी गतिविधियों में सक्रिय हो चुका है। वानी का कोडनेम मोइन-उल-इस्‍लाम है और वानी को शोपियां टाइगर्स की टीम में शामिल किया गया है। एके-47 लिए वानी की फोटो सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गई है। वानी ने डोडा से ही 12वीं तक की पढ़ाई की और इसके बाद यहां जम्‍मू से बीबीए की पढ़ाई पूरी की। एमबीए के लिए वानी के कटरा स्थित वैष्‍णों माता यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और एमबीए की डिग्री हासिल की। वानी ने दो से तीन वर्ष तक जम्‍मू कश्‍मीर और फिर दिल्‍ली में मेडिसिन सप्‍लायर के तौर पर नौकरी भी की।

वानी के चाचा भी रहे हिजबुल का हिस्‍सा

वानी के चाचा भी रहे हिजबुल का हिस्‍सा

जून 2018 में वानी ईद पर अपने घर गया था और इसके बाद वह जम्‍मू के लिए रवाना हो गया। वानी जमात-एजमात-ए-इस्‍लामी का भी सदस्‍य था। 31 अगस्‍त के बाद से वानी से कोई भी संपर्क नहीं हो पाया था। वानी के चाचा शब्‍बीर अहमद वानी साल 1992 में हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे। इसके बाद वह पीओके चले गए और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की मानें तो वह अभी तक पीओके में ही हैं। हारून अब्‍बास वानी शादीशुदा है। वानी का बड़ा भाई यावर अब्‍बास, जो सरकारी स्‍कूल में टीचर है, उसकी शादी होने वाली है। वानी ने 31 अगस्‍त को ही उसको व्‍हाट्सएप मैसेज किया था। इस मैसेज में उसने लिखा था कि वह शादी के लिए कुछ सामान भिजवा रहा है। इसके बाद से ही उससे कोई भी कॉन्‍टेक्‍ट नहीं हो सका है।

?rel=0&wmode=transparent" frameborder="0">

हिजबुल से की अपील

वानी की मां और दादी ने हिजबुल मुजाहिद्दीन से अपील की है कि उनके बेटे को लौटा दें। वानी की सौतेली मां के मुताबिक वानी बहुत ही भोला है और संगठन की ओर से उसे बहकाया गया है। उसकी सौतेली मां के मुताबिक घर को वानी की जरूरत है और उसके बूढ़े पिता को उसकी सबसे ज्‍यादा जरूरत है। इसके साथ ही उन्‍होंने अपील की है कि उनके बेटे को वापस घर भेज दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+